शिवसेना कार्यालय पर ध्वजारोहण, लोकतंत्र और संविधान की सुरक्षा का दिया संदेश
नरेंद्र बंसल-
मेरठ। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय पर जिला प्रमुख संदीप गर्ग के नेतृत्व में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान शिवसेना पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रध्वज फहराकर देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पर हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि देश में लोकतंत्र मजबूत बना रहे और संविधान सुरक्षित रहे। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के माध्यम से ही राष्ट्र की स्वतंत्रता और एकता को मजबूत रखा जा सकता है।
ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने स्वतंत्रता संग्राम के वीरों और देश के लिए अपना बलिदान देने वाले शहीदों को भी नमन किया।
इस अवसर पर अवनीश आर्य, कमल प्रजापति, आकाश कन्नौजिया, शौकत सलमानी, रतन सिंह, राजेश तोमर, अहसान कुरेशी, स्वामी सोमदेव महाराज, राम सिंह यादव, मुकेश वर्मा, अर्चित अग्रवाल, वीके शर्मा, तिलक राम, शिवम, सत्यम, जसवीर सिंह, साबिर, शाहिद, आयशा, अलिशा, मुजाहिद, सरताज, अमरनाथ, वीरेंद्र ठाकुर, माधव, इरशाद, अकरम सोम, अमीर अहमद, सोया रानी, प्रेम शंकर, प्रतीक कपूर, अनीस, योगेश कौशिक, चांद, असलम, आजम प्रधान, अमित, नमरा, आसिफ, मदन सक्सेना, आयान, फिरोज, नीरज और सूर्या सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।
