August 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

सड़क हादसे ने उजाड़ा परिवार, पति के बाद पत्नी की भी मौत; 8 और 6 साल के दो बच्चे हुए बेसहारा

मोनू सिंह –

गाजियाबाद/लोनी। ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मंडोला आवास विकास में हुए सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। शनिवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार कपिल पाल (32) की मौत के बाद रविवार को उनकी पत्नी राखी (30) ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे में अब दंपती के 8 वर्षीय बेटी और 6 वर्षीय बेटे के सिर से माता-पिता का साया उठ गया है।

जानकारी के अनुसार, कपिल पाल अपनी पत्नी राखी के साथ बाइक से पंचलोक से मंडोला की ओर जा रहे थे। मंडोला आवास विकास के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में कपिल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राखी को प्रीत विहार स्थित अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। करीब दो दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद रविवार को राखी ने भी दम तोड़ दिया।

दंपती की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। कपिल के पीछे माता-पिता, 28 वर्षीय भाई शुभम और दो छोटे बच्चे रह गए हैं। परिवार का कमाने वाला सहारा खत्म होने से परिजनों के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है।

पुलिस ने शुरू की जांच

ट्रॉनिका सिटी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान करने में जुटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *