August 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अरुणाचल प्रदेश में भूस्खलन और बाढ़ से भारी तबाही, सेना के पांच जवान लापता, चार आम नागरिकों की मौत

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश में भारी बारिश की वजह से भूस्खलन और बाढ़ ने काफी तबाही मचाई है। दिबांग वैली जिले में अचानक आई बाढ़ ने आर्मी के दो शेल्टरों को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में सेना के पांच जवान लापता हो गए हैं। सैन्य अधिकारियों के मताबिक, 5वीं ग्रेनेडियर के सात जवान बह गए थे, जिनमें से दो को बचा लिया गया, वहीं पांच अन्य की तलाश की जा रही है। SDRF की एक टीम को भी रेस्क्यू अभियान के लिए बुलाया गया है। वहीं अपर सुबनसिरी जिले में हुई लैंडस्लाइड की घटना में चार नागरिकों की जान चली गई है।

लापता जवानों की तलाश के लिए 5वीं ग्रेनेडियर की दो खोज और बचाव टीमों को पहले ही तैनात किया गया है। अब जनरल रिजर्व इंजीनियर फोर्स की 62 RCC, स्थानीय स्वयंसेवकों और अरुणाचल प्रदेश पुलिस के जवानों वाली टीमों को भी उनकी सहायता के लिए भेजा गया है। डपोरिजो से फायर और इमरजेंसी सर्विस के जवानों को भी बुलाया गया है ताकि जवानों की तलाश में तेजी लाई जा सके और जल्द से जल्द उनका पता लग सके। लापता जवानों में हवलदार कुंदन, आदित्य, विनोद, उपेंदर और समुंदा शामिल हैं। वहीं अपर सुबनसिरी जिले में लैंडस्लाइड में मारे गए लोगों की पहचान टाडू बाकी, ताजी राय, मार्कोश बसुमतारी और बाबुल अली के रूप में हुई है। ये दोनों ही घटनाएं शुक्रवार शाम की हैं।

आपको बता दें कि मॉनसून के मौसम में बारिश की वजह से देश भर में पहाड़ी इलाकों में हालात काफी खराब हैं। हिमाचल प्रदेश, जम्म कश्मीर, उत्तराखंड में भी बहुत सी जगहों पर बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाएं हुई हैं। पहाड़ों का मलबा सड़कों पर आ जाने से कई जगहों पर रास्ते बंद हो गए हैं दूरदराज के कई क्षेत्रों से संपर्क टूट गया है। हाल ही में केदारनाथ मार्ग भी भूस्खलन के चलते क्षतिग्रस्त हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *