हरियाणा की महिला के साथ मेरठ में गैंगरेप, एसएसपी से की शिकायत
हिंद फोक्स न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बैंसला
मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के एक युवक ने फरीदाबाद में अपने साथ नौकरी करने वाली एक महिला को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया आरोपी ने उसे शादी का झांसा दिया और मेरठ ले आया जहां आरोपी ने महिला को एक होटल में ले जाकर अपने दोस्तों को बुला लिया और महिला के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दे दिया।
महिला ने आरोपी की शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो वायरल करने के साथ उसके बेटे को जान से मारने की धमकी दे डाली। मंगलवार को पीड़ित महिला ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी युवकों पर कार्यवाही की मांग की है वही मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़िता को कार्यवाही का आश्वासन दिया है।
कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव डाबका रहने वाला एक युवक हरियाणा के फरीदाबाद में एक कंपनी में नौकरी करता था। तभी कंपनी में ही नौकरी करने वाली एक महिला को उसने अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। आरोपी ने महिला से शादी करने की बात कही और उसे मेरठ लेकर पहुंचा।
पीड़ित महिला का आरोप है कि आरोपी उसे बाईपास स्थित एक होटल में ले गया जहां अपने दोस्तों को बुलाकर उसके साथ गैंगरेप किया और उसका अश्लील वीडियो भी बना लिया महिला ने आरोपियों की शिकायत पुलिस से करने की बात कही तो आरोपी ने उसके वीडियो को वायरल करने और बेटे को जान से मारने की धमकी दे डाली, मंगलवार को पीड़िता ने एसएसपी ऑफिस पहुंचकर मामले में कार्यवाही की गुहार लगाई है मामला संज्ञान में आने पर एसएसपी ने पीड़िता को न्याय का भरोसा दिया है।
