February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक्ट्रेस नरगिस फाखरी की बहन आलिया फाखरी न्यूयॉर्क में गिरफ्तार, पूर्व ब्वॉयफ्रेंड और उसकी महिला दोस्त को जलाकर मारने का है आरोप

न्यूयॉर्क। एक्ट्रेस नरगिस फाखरी के परिवार पर बड़ी मुसीबत टूटी है। नरगिस फाखरी की बहन को अमेरिका में गिरफ्तार किया गया है। नरगिस फाखरी की बहन का नाम आलिया फाखरी है। आलिया फाखरी को न्यूयॉर्क पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नरगिस फाखरी की बहन आलिया पर अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जलाकर मारने का आरोप लगा है। इस घटना में आलिया फाखरी के ब्वॉयफ्रेंड की एक महिला दोस्त की भी मौत हो गई।

खबरों के मुताबिक आलिया फाखरी ने एक दो मंजिला गैराज में आग लगा दी। तब वहां उनके पूर्व ब्वॉयफ्रेंड एडवर्ड जैकब्स और उनकी महिला मित्र अनास्तासिया एटियेन मौजूद थे। न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक आलिया फाखरी की लगाई आग के कारण काफी धुआं हुआ और इससे थर्मल इंजरी के कारण एडवर्ड जैकब्स और अनास्तासिया की जान चली गई।

बता दें कि आलिया फाखरी की उम्र 43 साल है। जबकि, एडवर्ड जैकब्स की उम्र 35 साल थी। पुलिस को पड़ोसियों ने बताया है कि उनको जलने की गंध मिली। वे बाहर आए, तो देखा कि सीढ़ी पर रखे सोफे में आग लगी थी। इस मामले में न्यूयॉर्क पुलिस को एक गवाह ने बताया है कि आलिया फाखरी कहती रहती थीं कि वो एडवर्ड जैकब्स का घर जलाकर उनको मार देगी।

इस बीच, आलिया फाखरी की मां ने बेटी पर लगे आरोप को गलत बताया और कहा है कि उनकी बेटी किसी की हत्या नहीं कर सकती। नरगिस और आलिया की मां का कहना है कि उनकी बेटी लोगों की मदद करती थी। उन्होंने कहा कि दांत संबंधी दिक्कत के कारण आलिया फाखरी काफी दिनों से परेशान थी।

न्यूयॉर्क पुलिस के मुताबिक आलिया फाखरी और एडवर्ड जैकब्स के बीच 2023 तक संबंध थे। इसके बाद वे अलग हो गए थे। आरोप है कि आलिया फाखरी इस वजह से एडवर्ड जैकब्स से काफी नाराज थीं। इसके कारण उन्होंने अपने पूर्व ब्वॉयफ्रेंड को जिंदा जलाकर मारने की साजिश रची। अगर आलिया फाखरी पर आरोप साबित होते हैं, तो अमेरिका के कानून के मुताबिक उनको सख्त सजा हो सकती है।

You may have missed