Bigg Boss 17 : बिग बॉस के घर से आई खुशखबरी, मां बनने वाली हैं अंकिता लोखंडे!
नई दिल्ली। बिग बॉस 17 जैसे-जैसे आगे बढ़ रहा है, शो में नए-नए धमाके देखने को मिल रहे हैं। बिग बॉस में इस हफ्ते री-शफलिंग की गई है। मुनव्वर, मन्नारा, ईशा, अभिषेक, अंकिता और समर्थ आ गए हैं। विक्की, अरुण, अनुराग, सना, तहलका दिमाग वाले घर में हैं। तो वहीं नील, ऐश्वर्या, खानजादी, रिंकू, नावेद और जिग्ना दम वाले मकान में हैं। जहां विक्की के दिमाग के घर में जाने से अंकिता नाखुश हैं और इनदोनो के रिश्ते में दूरियां बढ़ गई हैं। वहीं बीते एपिसोड में आपने देखा कि बिग बॉस के घर में नॉमिनेशन का टास्क हुआ। इस हफ्ते मोहल्ले से बेघर होने के लिए पांच सदस्य नॉमिनेट हुए हैं। इनमें अंकिता लोखंडे, फिरोजा खान उर्फ खानजादी, यूके 07 राइडर उर्फ अनुराग डोभाल, सनी आर्या उर्फ तहलका और अभिषेक कुमार शामिल हैं। नॉमिनेशन टास्क में पहले अंकिता, खानजादी और तहलका नॉमिनेट हुए थे। इसके बाद बिग बॉस ने दिमाग के मकान को स्पेशल पावर देकर एक और शख्स को नॉमिनेट करने को कहा। जिसके बाद दम के घर लोगों ने अभिषेक का नाम लिया, जिसके बाद अभिषेक नॉमिनेट हो गए और अनुराग को बिग बॉस ने पहले से ही पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट कर रखा है। इस तरह इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए कुल 5 सदस्य नॉमिनेटेड हैं। अब चलिए बताते हैं बिग बॉस के अन्य अपडेट्स विस्तार में…
अंकिता लोखंडे ने विक्की से मांगी अटेंशन
बिग बॉस के घर में अगर इन दिनों कोई सबसे ज्यादा दुखी है तो वो है अंकिता लोखंडे। भाई अब खुद का पति ही अटेंशन न दे तो पत्नी क्या करे! अंकिता अपने पति विक्की से कई बार अटेंशन की गुहार लगा चुकी हैं लेकिन विक्की हैं कि उनके पास सबके लिए समय है सिवाय अपनी पत्नी के, अब ये तो वही बात हुई ”घर की मुर्गी दाल बराबर” खैर अब तो अंकिता ने भी विक्की से कह दिया है- ”’कैसे वह हर किसी को अपना टाइम देते हैं, लेकिन जब मेरी बारी आती है तो मुझे अटेंशन के लिए लड़ना पड़ता है” लेकिन विक्की हैं जो इस मुद्दे को ये कहकर नकार देते हैं कि वो मेंटली इसके लिए तैयार नहीं हैं। अब विक्की के एट्टीट्यूड को देखकर तो यही लग रहा ही कि बिग बॉस का घर संभालते-संभालते कहीं इनसे अपना घर न टूट जाए।
प्रेग्नेंट हैं अंकिता लोखंडे?
बहरहाल बिग बॉस हाउस से अंकिता लोखंडे को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है जो इन दिनों टॉक ऑफ़ द टाउन बनी हुई है। दरअसल, मीडिया में अंकिता की प्रेग्नेंसी को लेकर लगातार खबरे आ रही हैं और इन खबरों को हवा भी खुद अंकिता ने ही दी है। पहले तो उन्होंने जिग्ना और रिंकू से इस बारे में बात की और अब एक बार फिर उन्होंने अपने पति विक्की से कहा है कि- ”मैं ठीक महसूस नहीं कर रही, मैं अंदर से महसूस कर सकती हूं कि मैं ठीक नहीं हूं। मैं बीमार हूं। मुझे पीरियड्स नहीं आए, मैं घर जाना चाहती हूं। मेरा ब्लड टेस्ट हुआ प्रेग्नेंसी के लिए। कल भी टेस्ट हुआ और आज भी, उन्होंने यूरीन टेस्ट भी किया। मेरे इमोशन्स ऊपर-नीचे हो रहे हैं। मैं उस चीज से गुजर रही हूं, जिसे एक्सप्लेन नहीं कर सकती। मैं कंफ्यूज हूं और मैं इसके लिए तुम्हें ब्लेम नहीं कर रही।” अब अंकिता के टेस्ट रिपोर्ट क्या आता है… ये तो आने वाला वक़्त ही बताएगा। लेकिन अगर अंकिता लोखंडे वाकई प्रेग्नेंट हुईं तो ये पहली बार होगा जब बीबी हाउस में कोई कंटेस्टेंट प्रेग्नेंट होगी।
