March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आर्यन खान के सपोर्ट में पोस्ट कर ट्रोलर्स के निशाने पर आए ऋतिक रोशन, हो रही फजीहत

नई दिल्ली। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान  इन दिनों मुश्किल हालातों से गुजर रहे हैं। एक ओर जहां क्रूज शिप पर रेव पार्टी करने के आरोप में 2 अक्टूबर से आर्यन खान एनसीबी की कस्टडी में हैं। तो वहीं अब उन्हें सोशल मीडिया पर बॉलीवुड का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। एक के बाद एक सभी एक्टर और एक्ट्रेस आर्यन के सपोर्ट में उतर आए हैं। इस बीच अब ऋतिक रोशन ने आर्यन का बीच बचाव करते हुए उन्हें हिम्मत दी है। ऋतिक रोशन ने आर्यन के लिए स्पेशल नोट शेयर किया लेकिन अपने इस नोट को लेकर वो ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए हैं।

ऋतिक ने लिखा खास नोट

अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर आर्यन को फोटो शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने अपना सपोर्ट दिया। अपनी पोस्ट में ऋतिक ने लिखा, “मेरे प्यारे आर्यन, जिंदगी एक अजीब सफर है। यह बहुत अच्छी भी है, क्योंकि यह अनिश्चित है। भगवान दयालु हैं। वे सबसे टफ लोगों को ही सब टफ चीजें देते हैं। आप जानते हैं कि आपको तब चुना जाता है जब आप मुश्किल हालातों के बीच खुद को संभालने का प्रेशर महसूस कर सकते हैं।”

एक्टर ने यह भी लिखा, “गलतियां, फेलियर, जीत, सक्सेस… यह सभी चीजें एक जैसी ही हैं अगर आपको पता है कि आपको अपने साथ कौन सी चीज रखनी है और अपने एक्सपीरियंस से कौन सी चीजों को बाहर फेंकना है।” “लेकिन जान लें कि आप उन सभी के साथ बेहतर तरीके से ग्रो हो सकते हैं। मैं आपको एक बच्चे के रूप में जानता हूं। मैं आपको एक मैन के रूप में जानता हूं। इसे अपनाएं। हर उस चीज को अपनाएं, जिसे आप एक्सपीरियंस करते हैं। यह आपके गिफ्ट्स हैं।”

ड्रग्स केस में फंसे हैं आर्यन खान

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने 2 अक्टूबर को मुंबई से गोवा जा रही क्रूज शिप में छापा मारा था। बताया जा रहा है इस शिप में ड्रग्स पार्टी चल रही थी, जिसमें शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान भी मौजूद थे। इसके बाद आगे की जांच करते हुए एनसीबी ने आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट समेत कई लोगों को अपनी हिरासत में लिया। सभी से पूछताछ की गई।

लोगों के निशाने पर आए ऋतिक रोशन

वहीं आर्यन खान के समर्थन में ऋतिक रोशन को पोस्ट करना महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स ने अभिनेता की जमकर क्लास लगा डाली।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *