एक प्रयास सामाजिक संस्था ने जरूरतमंद बच्चों के साथ मनाया स्थापना दिवस
हिंद फोकस न्यूज मेंरठ संवाददाता, नरेंद्र बैंसला
सामाजिक संस्था एक प्रयास ने अपना चौथा स्थापना दिवस जरूरतमंद परिवारों के बच्चों के बीच बड़े ही धूमधाम से मनाया।
एक प्रयास सामाजिक संस्था की राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष ममता सिंगल के नेतृत्व में बागपत रोड स्थित केदारेश्वर मंदिर में हुए स्थापना दिवस समारोह में बच्चों ने जमकर धमाल मचाया और एक प्रयास की सदस्यों ने भी प्रस्तुति दी।
इस अवसर पर बच्चों के बीच ड्राइंग कंपटीशन, दौड़, लेमन दौड़, जीके कंपटीशन कराया गया और विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना से हुआ। बच्चों ने एक के बाद एक सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। इस अवसर पर ममता सिंघल ने कहा कि संस्था लगातार जरूरतमंद परिवारों के लिए कार्य कर रही है और इस नए साल पर संकल्प लेते हैं आगे भी हमारे संस्था जरूरतमंद लोगों के लिए कार्य करती रहेगी।
जिला अध्यक्ष पूनम सिंघल ने संस्था द्वारा किए कार्यों की जानकारी दी और 2025 के प्लान के बारे में अवगत कराया। और बच्चों को बिस्कुट चॉकलेट मफलर टोपा आदि बांटे गए और सामूहिक भोज के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।
इस अवसर पर निशि चौधरी, अनीता चौधरी, कुमकुम गोयल, मीनू आहूजा, रश्मि गुप्ता, दीपा दीक्षित, प्रिया गोयल, सीना शर्मा, प्रियंका गुप्ता, चितवन शर्मा, रेणु गुप्ता, सीमा गुप्ता, लवली रस्तोगी, शिल्पा गोयल, रेखा गुप्ता, सुरभि शर्मा, दिव्या शर्मा, दीपा सिंघल, रीतू शर्मा आदि का सहयोग रहा।
