April 18, 2026

Hind foucs news

hindi new update

भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के बैनर तले किसानों की समस्याओं को लेकर एक महापंचायत का आयोजन

हिंद फोकस‌ न्यूज मेंरठ संवाददाता, नरेंद्र बैंसला ‌

जनपद मेरठ के ग्राम छुछई में भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के बैनर तले किसानों की समस्याओं को लेकर एक महापंचायत का आयोजन किया गया। जहां किसानों की मुख्य समस्याओं पर चर्चा की गई। भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदेश गुर्जर ने किसानों की समस्याओं को सुना और आश्वासन दिया कि भाकियू (सेवक) किसानों की समस्याओं लिए तन मन धन से हमेशा तैयार है।

भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय प्रवक्ता व प्रदेश अध्यक्ष सुनील शर्मा ने बढ़ती महंगाई और प्राइवेट स्कूलों द्वारा मनमानी फीस वसूलने पर कड़ा विरोध जताते हुए कहा कि किसान कहां से इतनी महंगाई में मनमानी फीस दे सकता है, भारतीय किसान यूनियन (सेवक) हापुड़ के जिला अध्यक्ष अंकित भडाना ने बिजली विभाग द्वारा किसानों को गलत बिल देकर जबरन वसूली से परेशान किसानो को निजात दिलाने का आश्वासन दिया ।

इस पर भारतीय किसान यूनियन (सेवक) गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष मोहित बैंसला ने कहा कि एकजुटता में समाधान है यदि किसान एक बंद मुट्ठी के समान एकजुट होकर अपनी समस्याओं को अधिकारियों या सरकार के सामने उठाएं तो सभी को उनकी मांगे माननी पड़ेगी और सब परेशानियों से निजात मिल सकेगी।

किसानों पर हो रहे प्रतिदिन अत्याचार, गन्ने के भुगतान, बिजली विभाग के द्वारा पीड़ित, अधिकारियों के द्वारा किसी बात को अनसुना कर देना, बेरोजगारी आदि विषयों पर सभी ने किसानों से नौजवानों से कार्यक्रम में पहुंचे प्रत्येक व्यक्ति ने अपनी बात रखी। सभी ने बड़े स्तर अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए अपना समर्थन दिया। इस मौके पर भारतीय किसान यूनियन (सेवक) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जितेंद्र तंवर, युवा प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र गुर्जर, लालाजी होटल वाले, मदन नागर, हेमंत आदि भारतीय किसान यूनियन सेवक के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।