लायंस क्लब मेरठ शिवम की नव वर्ष की सभा आई एम ए हाल में धूमधाम से संपन्न

हिंद फोकस न्यूज मेंरठ संवाददाता नरेंद्र बंसल
लायंस क्लब मेरठ शिवम की नव वर्ष की सभा आई एम ए हाल में धूमधाम से संपन्न हुई, कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब अध्यक्ष श्री राघवेंद्र मित्तल जी ने की सचिव संजीव बत्रा रहे कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल उपस्थित रहे.
कार्यक्रम की चेयरपर्सन कामना गुप्ता और शालू बत्रा रही जिन्होंने मजेदार गेम्स खिलाए तंबोला करवाया साथ में कैटवॉक हुई जिसमें लायन लेडीज बहुत खूबसूरत परिधानों में तैयार होकर आई और म्यूजिक की धुन पर किया उन्होंने कैटवॉक की एक-एक मिनट की डांस की प्रस्तुतियां भी प्रस्तुत की गई जिसमें नए साल से संबंधित गानों पर महिलाओं ने डांस किया.
उसके पश्चात सभी लायंस और लायन लेडीज ने अपने बच्चों के साथ में ग्रुप डांस भी किया प्रोग्राम का थीम सफेद काला और लाल था उसी से संबंधित सभी तैयार होकर आए और सभा में चार चांद लगाए .
कार्यक्रम को सफल बनाने में राजेश सिंघल रीना सिंगल भारत भूषण अनुपम नीलिमा पवन गोयल मीरा रितु सारिका आकाश विकास विशाल ममता अंजू अजय पुलकित कनिका मनीषा आदि उपस्थित रहे.
