June 14, 2026

Hind foucs news

hindi new update

आदित्य ठाकरे का जन्मदिन मेरठ में धूमधाम से मनाया, युवाओं के प्रेरणास्रोत बताया

नरेंद्र बंसल –

मेरठ। शिवसेना (यूबीटी) के नेता एवं युवा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य ठाकरे का 36वां जन्मदिवस मंगलवार को छीपी टैंक स्थित शिवसेना कार्यालय में उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। इस अवसर पर शिवसैनिकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं तथा उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

कार्यक्रम का आयोजन युवा सेना जिलाध्यक्ष अवनीश आर्य एवं महानगर अध्यक्ष सनी प्रधान के नेतृत्व में किया गया। समारोह को संबोधित करते हुए प्रदेश महासचिव धर्मेंद्र तोमर ने कहा कि आदित्य ठाकरे युवा सोच, पर्यावरण संरक्षण और जनहित के मुद्दों को लेकर लगातार सक्रिय रहते हैं। उनकी कार्यशैली और नेतृत्व क्षमता से देशभर के युवा प्रेरणा ले रहे हैं।

जन्मदिवस समारोह के दौरान चित्रपट सेना महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा और उनकी टीम ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर कार्यक्रम को आकर्षक बना दिया। फिल्मी गीतों पर प्रस्तुतियों का उपस्थित लोगों ने भरपूर आनंद लिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी साझा की।

समारोह में प्रदीप सक्सेना, यासीन खान, सुनील दत्त सैनी, शौकत सलमानी, विनीत जैन, रूपराम, राम सिंह यादव, आर.पी. सिंह, आकाश कन्नौजिया, अशोक चतुर्वेदी, अकरम सोम, अफजाल, मदन सक्सेना, अमित, महेंद्र प्रजापति, प्रेम शंकर, अर्चित अग्रवाल, अहसान कुरैशी, हसनेन, जावेद, नवाब, संदीप जैन, सलीम, शाहिद, अमीर अहमद, अशरफ सुल्ताना मिर्जा, नूर मलिक, गौरव बाली, अमित भारती, मुकेश वर्मा, रतन सिंह, सिद्धार्थ बोस, दीपक वैश्य, इबाद्दुर्रहमान, आशीष शर्मा, जसवीर सिंह, सूर्य प्रताप, पवन परचा, बी.के. शर्मा, शहजाद, मोनू, मुजाहिद, रजनीश सेठी सहित बड़ी संख्या में शिवसैनिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *