Rahul Vohra के निधन के बाद उनकी पत्नी ने शेयर किया वीडियो, एक्टर ने मरने से पहले बताया दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल का हाल
मुंबई। मशहूर ऐक्टर और थिअटर आर्टिस्ट राहुल वोहरा का रविवार को कोरोना से निधन हो गया। समय पर उन्हें अच्छा इलाज न मिल पाने के कारण उन्होंने 35 साल की उम्र में दम तोड़ दिया। उनके पीछे उनका परिवार अकेले रह गया। अब उनकी पत्नी ज्योति तिवारी ने सोशल मीडिया पर उनका आखिरी वीडियो शेयर किया है, जिसमें एक्टर ने मरने से पहले दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल का हाल बताया है।
राहुल वोहरा की पत्नी ज्योति तिवारी ने एक्टर का वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो दिल्ली के राजीव गांधी अस्पताल का और ऑक्सीजन का हाल बताया है। वीडियो में राहुल अस्पताल के बेड पर लेटे हुए नजर आ रहे हैं साथ ही उन्हें ऑक्सीजन मास्क भी लगा है।
बता दें कि राहुल पिछले कई दिनों से कोरोना से संक्रमित थे। वो लगातार फेसबुक पर मदद की गुहार लगा रहे थे। राहुल ने शनिवार को अपने आखिरी फेसबुक पोस्ट में भी बेहतर इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई थी। 35 साल के राहुल उत्तराखंड के रहने वाले थे। उन्होंने थिअटर के बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म का रुख कर लिया था। वो कई वेब सीरीज में नजर आ चुके थे। लेकिन पिछले दिनों वो कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे।
राहुल ने अपनी आखिरी फेसबुक पोस्ट में राहुल ने लिखा, ‘मुझे भी अच्छा ट्रीटमेंट मिल जाता तो मैं भी बच जाता तुम्हारा राहुल वोहरा।’ राहुल ने आगे लिखा, ‘जल्द जन्म लूंगा और अच्छा काम करूंगा। अब हिम्मत हार चुका हूं।’
