April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘‘आ रहा है गणपथ…”, गणेश चतुर्थी के मौके पर टाइगर श्रॉफ की फिल्म का पोस्टर रिलीज

नई दिल्ली। अपने एक्शन से भरपूर स्टाइल के साथ टाइगर श्रॉफ एक बार फिर फैंस को चौंका देने के लिए तैयार हैं। एक्टर की अपकमिंग फिल्म  गणपथ से कुछ न कुछ न कुछ नया अपडेट आमने आ रहा है।अब फिल्म से एक्टर का नया लुक जारी किया गया है, जिसे देखकर आप अपने दांतो तले अंगुलियां दबा लेंगे। एक्टर का लुक काबिल-ए- तारीफ है। बता दें कि एक्टर की फिल्म गणपथ 20 अक्टूबर, 2023 को दशहरा के मौके पर रिलीज किया जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि नए पोस्टर में क्या खास है।

रिलीज हुआ गणपथ का पोस्टर

गणपथ स्टारर टाइगर श्रॉफ ने फिल्म से जुड़ा अपना नया लुक शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हाथ में एक लाल रंग की पट्टी बांध रखी है और उसमें आग लगी हुई है। एक्टर के चेहरे पर इंटेंस लुक भी देखने को मिल रहा है, जो बिल्कुल किलर है। पोस्टर को 5 अलग-अलग भाषाओं में रिलीज किया गया है जिसमें हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम शामिल है। पोस्टर को शेयर क एक्टर ने लिखा-” उसको कोई क्या रोकेगा, जब बप्पा का है हाथ उसपर…आ रहा है गणपथ..करने नई दुनिया की शुरुआत..। बता दें कि कल से देश भर में भगवान गणपति अपने कदम रखने वाले हैं और उससे पहले ही एक्टर ने अपनी अपकमिंग फिल्म के  पोस्टर का आगाज कर दिया।

पैन इंडिया फिल्म है गणपथ

बता दें कि गणपथ पैन इंडिया फिल्म है, जिसे भारत के अलावा बाहर भी रिलीज किया जाएगा। फिल्म में एक्टर के अलावा अमिताभ बच्चन और कृति सेनन भी नजर आ रहे हैं। 9 साल बाद ऐसा होने वाला है, जब कृति और टाइगर एक साथ स्क्रीन शेयर करने वाले हैं। इससे पहले दोनों को हीरोपंती में देखा गया था, जो उनकी बॉलीवुड डेब्यू फिल्म थी। टाइगर ने भी इस फिल्म से बॉलीवुड में कदम रखा था। अब दोनों की हॉट केमिस्ट्री एक बार फिर स्क्रीन पर आग लगाने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *