सामने आई टीम इंडिया की विश्व कप की जर्सी, खिलाड़ियों का दिखेगा नया अवतार
नई दिल्ली। आईसीसी वनडे विश्व कप 2023 के शुरू होने में कम समय रह गया है। एशिया कप जीतने के बाद अब फैंस विश्व कप को लेकर काफी एक्साइटेड भी है। विश्व कप की शुरुआत 5 अक्टूबर होने जा रही है।
टूर्नामेंट में पहला मुकाबला इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। वहीं टीम इंडिया विश्व कप में अपना आगाज ऑस्ट्रेलिया के साथ करेंगी। दोनों की टीमों की भिड़ंत 8 अक्टूबर में चेन्नई में होगी। वहीं विश्व कप मे टीम इंडिया की जर्सी कैसी होगी? इसकी फोटो सामने आ गई है।
