March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मोदी विरोधियों से क्राउडफंडिंग के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाला वेबसाइट हुआ गायब, साकेत गोखले सवालों के घेरे में

नई दिल्ली। देश में इस साल उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड के साथ-साथ गोवा, मणिपुर और पंजाब में चुनाव होने हैं। ऐसे में पार्टियों ने चुनाव से पहले अपना पूरा दम लगाना शुरू कर दिया है। पार्टियां एक दूसरे पर हमलावर है ताकि चुनाव में अपनी जीत की कुर्सी पक्की कर सके। इस बीच अब मोदी विरोधियों से क्राउडफंडिंग के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाला वेबसाइट गायब हो गया है। दरअसल, मामला कुछ यूं है कि तृणमूल कॉन्ग्रेस नेता (TMC) साकेत गोखले अपनी जीविका चलाने के लिए जिन क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल करते थे उनमें से एक ourdemocracy.in शामिल है। अब यही प्लेफॉर्म अचानक लापता हो गया है या कहे कि इसका कोई अता-पता नहीं है।

बता दें, गोखले पूर्णकालिक नौकरी छोड़कर 10 रुपए खर्च करके RTI डालने का काम करते थे, ऐसे में वो पैसे जुटाने के लिए क्राउडफंडिंग का सहारा लेते थे। साल 2019, नवंबर में गोखले ने क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म का एक लिंक ट्वीट करते हुए ये कहा था कि ‘बीजेपी/आरएसएस से लड़ने’के लिए उन्हें अपनी नौकरी छोड़ने का निर्णय किया है। क्राउडफंडिंग प्लेटफॉर्म पर उन्होंने ऐसे लोगों से इकट्ठा होने और उन्हें पैसे देने का आग्रह किया था जो कि मोदी विरोधी हैं। इन पैसों से वो अपना गुजारा करते थे जिससे की उन्हें नौकरी ना करनी पड़े।

बता दें, मोदी विरोधी इस कैंपन को शुरू करने के बमुश्किल 3 महीने बाद यानी फरवरी 2020 तक गोखले ने इस कैंपन से जरिए मोदी विरोधी लोगों से 20 लाख रुपए से अधिक की राशि इकट्ठा कर ली थी। गोखले ने इस बात को स्वीकार भी किया था कि उन्होंने करीब 22 लाख रुपए से ज्यादा की राशि जमा भी की है। इस पैसों को लेकर उस समय गोखले ने कहा था कि वो इसका इस्तेमाल अपने व्यक्तिगत खर्चों को पूरा करने के लिए और ऐसे लोगों को जोड़ने में करेगा जो मोदी विरोधी हो। हालांकि उस दौरान ये भी बात सामने आई थी कि OurDemocracy crowdfunding platform में जुटाई गई राशि कुल आँकड़ा नहीं दे रहा था। ऐसे में उन लोगों को जिन्होंने इसमें पैसों का योगदान दिया था उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं मिल पा रही थी कि गोखले कितना धन जुटा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *