March 10, 2026

Hind foucs news

hindi new update

फिल्मी दुनिया में नहीं इस फील्ड में करियर बनाना चाहते थे सुशांत, अधूरा रह गया सपना

नई दिल्ली। आज बॉलीवुड के उस अभिनेता का जन्मदिन है जो आज भले ही इस दुनिया को अलविदा कह गए हों, लेकिन उनके फैंस के बीच वो आज भी जिंदा हैं। हम बात कर रहे हैं बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की। आज दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का जन्मदिन है। सुशांत सिंह ने बेहद कम समय में ही फैंस के दिलों में अपनी खास पहचान बना ली थी।14 जून, 2020 को सुशांत सिंह ने मुंबई में अपने ही फ्लैट पर फांसी लगा ली थी।

सपनों को जीते थे सुशांत राजपूत
सुशांत सिंह एक जिंदा दिल इंसान थे। वो केवल जिंदगी जीने के लिए नहीं जीते थे, वो अपने सपनों को जिया करते थे। सुशांत सपना देखने वाला और सपने के पूरे होने पर खुश होने वाला इंसान थे। उनके सपने केवल फिल्मी दुनिया तक सीमित नहीं थे, उनके सपने बहुत अगल थे।

सुशांत साइंस की दुनिया में बहुत कुछ करना चाहते थे। वो भले ही इंजीनियरिंग छोड़कर एक्टिंग करने मुंबई चले आए थे, लेकिन विज्ञान से उनका लगाव कभी कम नहीं हुआ। उनके अंदर इंजीनियरिंग की भावना हमेशा जगी रहती थी। इतना ही नहीं, उन्होंने धरती के सितारों के बीच रहते हुए आसमानी सितारों से दोस्ती कर ली थी।

सोशल मीडिया पर शेयर की थी सपनों की लिस्ट
सुशांत के ख़्वाब भले ही बड़ा स्टार बनने के हों, मगर साइंस को भी अपनी महबूबा मानते थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने सपनों की लिस्ट भी फैंस के साथ सांझा की थी।

सुलझाना चाहते थे ब्रह्मांड के रहस्य
उनकी एस्ट्रोफिजिक्स में बेहद रुचि थी। वो ब्रह्मांड के हर अनसुलझे रहस्य को समझना चाहते थे। जिसके लिए उन्होंने सबसे एडवांस टेलीस्कोप भी खरीदा था।

नासा की वर्कशॉप के लिए बच्चों को भेजना का था प्लान
सुशांत अपने जीवन में जिन 50 इच्छाओं को पूरा करना चाहते थे, उसमें बहुत सारी चीजें अंतरिक्ष से ही जुड़ी थीं। इसके अलावा वो गरीब बच्चों को नासा की वर्कशॉप के लिए भी भेजना चाहते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *