फैंस के लिए बड़ा तोहफा लेकर आ रहे हैं अजय देवगन, फिल्म दृश्यम 2 की रिलीज डेट से उठाया पर्दा
नई दिल्ली। अजय देवगन एक बार फिर अपने फैंस को बड़ा तोहफा देने के लिए तैयार हैं। एक्टर जल्द ही दृश्यम 2 लेकर आ रहे हैं। ये खबर सुनकर फैंस काफी खुश है और अपनी खुशी को सोशल मीडिया पर जाहिर कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दृश्यम 2 ट्रेंड में बनी हुई है। अपकमिंग फिल्म दृश्यम 2 की रिलीज की तारीख की घोषणा की जा चुकी है। फिल्म 18 नवंबर, 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन विजय सलगांवकर का किरदार निभाते दिखेंगे। इस बात की जानकारी खुद एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिए दी है।
इस दिन रिलीज होगी फिल्म
अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म दृश्यम 2 से जुड़ी जानकारी दी है। उन्होंने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- ध्यान दें! #दृश्यम-2 18 नवंबर 2022 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। उन्होंने अपने ट्वीट में कई लोगों को टैग किया है। उन्होंने एक्ट्रेस तब्बू, अक्षय खन्ना, श्रेया सरन और रजत कपूर समेत कई स्टार्स को टैग किया है। इस ट्वीट पर फैंस अपनी खुशी जाहिर करते हुए कमेंट कर रहे हैं। एक फैन ने कमेंट कर लिखा- थैंक गॉड..फिल्म में कुछ ही हफ्ते बाकी हैं..हम बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बता दें कि दृश्यम 2 अभिषेक पाठक द्वारा निर्देशित है।
पहले से ज्यादा थ्रिलर से भरपूर होगी फिल्म
बता दें कि फिल्म में एक बार फिर अजय देवगन और श्रिया सरन पति-पत्नी के किरदार में दिखने वाले हैं। दोनों विजय सलगांवकर और नंदिनी सलगांवकर की भूमिका में दिखेंगे। पहले पार्ट में भी दोनों ने पति-पत्नी का ही रोल प्ले किया था। बता दें कि फिल्म का पहला पार्ट थ्रिलर और सस्पेंस से भरा था जबकि कहा जा रहा है कि दूसरा पार्ट उससे भी ज्यादा सस्पेंस वाला और एक्शन से भरपूर होने वाला है। फिल्म में एक्ट्रेस तब्बू आईजी मीरा देशमुख का रोल प्ले करने वाली हैं। वहीं अजय देवगन केबल ऑपरेटर का रोल प्ले करेंगे जो अपनी बीवी और बच्चों के साथ सामान्य जीवन जी रहा होता है।
