March 3, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षय की फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टीजर रिलीज, दमदार डायलॉग खड़े कर देंगे रोंगटे

नई दिल्ली। अक्षय कुमार की आने वाली फिल्म ‘पृथ्वीराज’ का टीजर रिलीज हो गया है। सम्राट पृथ्वीराज चौहान की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म से पूर्व विश्व सुंदरी मानुषी छिल्लर डेब्यू कर रही हैं। मानुषी इस फिल्म में राजकुमारी संयोगिता का किरदार निभाती नजर आएंगी। इस फिल्म (पृथ्वीराज) के रिलीज किए गए 1 मिनट 22 सेकेंड के टीजर में पृथ्वीराज चौहान की बहादुरी की झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही दमदार डायलॉग रोंगटे खड़े करने के लिए काफी हैं।

अक्षय कुमार ने शेयर किया टीजर

टीजर को शेयर करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा- “गर्व और बहादुरी की एक वीर कहानी। सम्राट पृथ्वीराज की भूमिका निभाने पर गर्व है। यशराज फिल्म के 50 साल होने पर पृथ्वीराज के साथ सेलिब्रेशन, आपके नजदीकी सिनेमाघरों में 21 जनवरी 2022 को रिलीज होगी।”

बता दें, इस फिल्म में अक्षय कुमार, मानुषी छिल्लर के साथ ही संजय दत्त, सोनू सूद, आशुतोष राणा, साक्षी तंवर और मानव विज भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। टीजर की शुरुआत युद्ध के मैदान से होती है जिसके साथ ही बैकग्राउंड में डायलॉग चलता है- ‘वतन और वचन के लिए सिर कटाने को तैयार हो, वो सम्राट पृथ्वीराज चौहान होता है, सभी सलामी के लिए तैयार हों… हिंदुस्तान का शेर आ रहा है।’ ये फिल्म अगले साल गणतंत्र दिवस को ध्यान रखते हुए 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *