अजय देवगन की थैंक गॉड से आगे निकली अक्षय कुमार की रामसेतु
नई दिल्ली। अक्षय कुमार की रामसेतु और अजय देवगन की फिल्म थैंक गॉड (Thank God) बॉक्स ऑफिस पर जोरदार टक्कर की तैयारी में हैं। दोनों ही फिल्मों को एक ही दिन रिलीज़ किया जा रहा है। थैंक गॉड फिल्म में अजय देवगन के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा और रकुल प्रीत सिंह भी दिखने वाले हैं। ऐसे में दर्शकों के बीच ये जानने की होड़ मच गई है की आखिर कौन सी फिल्म इस हफ्ते कमाई के मामले में आगे रहने वाली है। अक्षय कुमार के फैंस लगातार फिल्मों को प्रमोट करने में लगे हुए हैं वहीं अक्षय कुमार भी फिल्म को प्रमोट कर रहे हैं। सिद्धार्थ मल्होत्रा भी फिल्म के प्रमोशन में कोई कमी नहीं रख रहे हैं और वो भी हर शहर जाकर फिल्म को प्रमोट करने में लगे हुए हैं। फिल्म रिलीज़ में सिर्फ तीन दिन बचे हैं ऐसे में कौन सी फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में आगे है यहां हम इसी बारे में बात करेंगे।
फिल्म थैंक गॉड पहले से ही विवादों में घिरी हुई है फिल्म का जोरदार तरीके से विरोध हुआ था और अब फिल्म रिलीज़ होने के लिए तैयार है। ऐसे में अगर इस फिल्म की रामसेतु से तुलना की जाए तो थैंक गॉड फिल्म की एडवांस बुकिंग रामसेतु फिल्म से कम है। रामसेतु फिल्म ने अपने एडवांस बुकिंग के पहले दिन में करीब 11 लाख रूपये का कारोबार कर लिया था। वहीं अजय देवगन और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ने एडवांस बुकिंग में मात्र 8 लाख रूपये की कमाई की है।
अगर टिकट बिक्री के मामले में देखें तो जहां रामसेतु फिल्म के 2600 से अधिक टिकट बिक चुके वहीं थैंक गॉड फिल्म के 1900 के करीब के टिकट की बिक्री हो चुकी है। दोनों ही फिल्में एडवांस बुकिंग के मामले में धीरे धीरे बढ़ रही हैं। लेकिन अभी भी दोनों फिल्मों की टिकट बुकिंग बढ़िया नहीं है। आगे त्यौहार है, हो सकता है अक्षय कुमार और अजय देवगन का जलवा फिल्म इंडस्ट्री को दिखे लेकिन जिस हिसाब से फ़िलहाल फिल्म को एडवांस बुकिंग मिल रही है वो काफी पीछे है। अगर दूसरे दिन के अनुमान की बात करें तो फिल्म रामसेतु 16 से 18 लाख की एडवांस बुकिंग तक पहुंच सकती है वहीं थैंक गॉड 12 से 14 लाख की एडवांस कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा दोनों ही फिल्में आगे क्या करती हैं। फ़िलहाल दोनों फिल्म की बुकिंग सराहनीय नहीं है भले ही रामसेतु फिल्म एडवांस बुकिंग मामले में थैंक गॉड से अधिक की एडवांस बुकिंग कर चुकी हो।
