May 21, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहुंची आम्रपाली दुबे की फिल्म, भोजपुरी सिनेमा के लिए गौरव का पल!

नई दिल्ली। आम्रपाली दुबे भोजपुरी जगत की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं। आम्रपाली की यूपी से लेकर बिहार तक में जबरदस्त लोकप्रियता देखने को मिलती है। आम्रपाली दुबे की सोशल मीडिया पर भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस को इंस्टाग्राम पर 5 मिलियन से ज़्यादा लोग फ़ॉलो करते है। आम्रपाली दुबे अक्सर अपनी नई फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। ऐसे में आम्रपाली दुबे ने एक ऐसी न्यूज़ शेयर की है जिससे आपका सीना भी गर्व चौड़ा हो जाएगा तो चलिए बताते हैं इसके बारे में विस्तार से…

भोजपुरी जगत के लिए ये बेहद गौरवान्वित कर देने वाला पल है क्यूंकि भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की फिल्म ”बीवी हो तो ऐसी” का फर्स्ट लुक प्रेस्टीजियस कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में लॉन्च किया गया। इस फिल्म के फर्स्ट लुक को कान्स फिल्म फेस्टिवल के Bharat Pavilion में लॉन्च किया गया। आम्रपाली ने खुशखबरी शेयर करते हुए अपने पोस्ट में लिखा है-

भोजपुरी सिनेमा के लिए यह बेहद गर्व और ऐतिहासिक पल है, हमारी बहुप्रतीक्षित फिल्म “Biwi Ho Toh Aisi” का First Look प्रतिष्ठित Cannes Film Festival के Bharat Pavilion में लॉन्च किया गया। Produced by Nishant Ujjwal
Under the banner of Renu Vijay Films Entertainment Pvt. Ltd. Directed by Sombhusan Srivastava…Starring; Aamrapali Dubey, Vikrant Singh, Dev Singh, Ramsujan Singh, Maya Yadav, Subodh Seth, Saba Khan, Sahiba, Pallavi Koli, Manoj Dwivedi & Awdhesh Mishra with Sanjay Pandey in a friendly appearance इस यादगार पल को संभव बनाने के लिए FICCI, NFDC, I&B Ministry, IMPPA, FFI President Abhay Sinha Ji, Jitendra Bhardwaj Ji एवं सभी गणमान्य अतिथियों का दिल से आभार। भोजपुरी सिनेमा अब वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बना रहा है।”

भोजपुरी एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की इस नई फिल्म का नाम ”लाखों में पवले बानी हम बहुरानी” है। इस फिल्म का निर्माण निशांत उज्जवल कर रहे हैं। फिल्म के निर्देशक अजय झा हैं। फिल्म की कथा-पटकथा और डायलॉग्स अरविन्द तिवारी ने लिखे हैं। फिल्म का संगीत ओम झा और रजनीश मिश्रा ने दिया है। फिल्म के गीत अरबिंद तिवारी ने लिखा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *