May 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

12 राज्यों में राज्यसभा की 26 सीटों के लिए होने वाले चुनाव और उपचुनाव की तारीखों का ऐलान

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने राज्यसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 10 राज्यों में राज्यसभा की 24 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव होना है जो जून-जुलाई में खाली हो रही हैं। इसके अलावा महाराष्ट्र और तमिलनाडु में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीख भी घोषित कर दी गई है। चुनाव आयोग के अनुसार इन सभी सीटों पर 18 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन मतगणना के बाद नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे। नोटिफिकेशन 1 जून को जारी किया जाएगा जबकि 8 जून नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख है। वहीं 11 जून नाम वापसी की अंतिम तारीख रखी गई है।

किस राज्य में कितनी सीटों पर होना है चुनाव?

गुजरात, आंध्र प्रदेश, और कर्नाटक की चार-चार सीटों, राजस्थान और मध्य प्रदेश की तीन-तीन सीटों, झारखंड की दो सीट तथा मणिपुर, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश और मिजोरम की एक-एक सीट पर राज्यसभा के लिए चुनाव होने हैं। जिन राज्यसभा सांसदों का कार्यकाल खत्म हो रहा है उनमें प्रमुख रूप से कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व प्रधानमंत्री और जेडीएस प्रमुख एचडी देवेगौड़ा, केंद्रीय मंत्री जॉर्ज कूरियन, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह और रवनीत सिंह बिट्टू का नाम है।

इन दो राज्यों में होना है राज्यसभा उपचुनाव

महाराष्ट्र में सीएम सुनेत्रा पवार के इस्तीफे की वजह से खाली हुई राज्यसभा की एक सीट पर उपचुनाव होना है। सुनेत्रा परिवार का कार्यकाल वैसे तो 4 जुलाई 2028 तक था, लेकिन अजित पवार की मृत्यु के बाद उन्होंने डिप्टी सीएम का पद संभाला और इस वजह से उनको राज्यसभा से इस्तीफा देना पड़ा। दूसरी तरफ तमिलनाडु में एआईएडीएमके नेता सीवी शनमुगम ने विधानसभा चुनाव लड़ा था और वो मैलाम क्षेत्र से विधायक चुने गए हैं जिसके बाद उन्होंने भी राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *