August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

एक्स पति और हॉलीवुड सुपरस्टार जॉनी डेप पर एम्बर हर्ड ने लगाए गंभीर आरोप

नई दिल्ली। हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के बीच का विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। एम्बर हर्ड ने जॉनी डेप पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप भी ऐसे की सुनने वाली की रूह कांप जाए। बता दें कि जॉनी डेप पर एम्बर ने घरेलू हिंसा आरोप लगाया था जिसके बाद मामला बढ़ता ही चला गया। अब मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं। एम्बर हर्ड हालिया खुलासे में कहा है कि शादी के साल भर बाद ही जॉनी डेप ने उनके साथ बहुत गंदा व्यवहार किया था। केस की सुनवाई के दौरान एम्बर ने बताया कि पूर्व पति जॉनी डेप ने उनका यौन उत्पीड़न किया था और शादी के एक महीने बाद ही एक बहस के दौरान कांच की टूटी हुई बोतल उनके गले पर रखकर मारने की धमकी दी थी।

कांच की बोतल से किया यौन शोषण

एक्ट्रेस ने साल 2015 की घटना का जिक्र करते हुए बताया कि घटना ऑस्ट्रेलिया में घटी थी। जहां हम  फिल्म पाइरेट्स ऑफ द कैरेबियन 5 की शूटिंग करने पहुंचे थे। किसी बात पर बहस को लेकर जॉनी डेप इतना गुस्सा हो गया कि उन्होंने कांच की बोतल फेंक कर मारी। उन्होंने कहा कि जॉनी को शराब पीने की आदत हो चुकी थी। उन्होंने गुस्से में बोतल फेंक कर मारी..शुक्र था कि निशाना चूक गया। इसके अलावा उन्होंने सोडे का डिब्बा और बाकी चीजों को भी फेंक कर मारा। इतना ही नहीं जॉनी ने मेरा नाइटगाऊन फाड़ दिया और बोतल से मेरे साथ यौन शोषण किया। मेरे शरीर से खून बह रहा था लेकिन वो रुक नहीं रहा था।  वो बार-बार बोतल को अंदर से बाहर की ओर धकेल रहा था और मुझे जान से मारने की धमकी दे रहा था।

अपनी ही उंगली को काटकर दीवारों में लिखा मैसेज

एक्ट्रेस ने बताया कि इस हादसे के बाद अगली सुबह भी जॉनी शांत नहीं हुए। उन्होंने अपनी उंगली से दीवारों पर खून से असंगत” चीजें लिख दी थी। उन्होंने शीशों और लैंपशेड को भी नहीं छोड़ा था। जॉनी को इतना होश नहीं था कि वो अपनी उंगलियों को काट चुके हैं। गौरतलब है कि हॉलीवुड के सुपरस्टार जॉनी डेप और उनकी एक्स वाइफ एम्बर हर्ड के विवाद पर सामने आ रहे खुलासे काफी चौंकाने वाले हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *