March 9, 2026

Hind foucs news

hindi new update

टिकट कटने के बाद योगी सरकार की मंत्री स्वाति सिंह ने जो कहा वो दलबदलुओं के लिए एक संदेश है

नई दिल्ली। जैसे-जैसे उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव  की तारीख करीब आते जा रही है। वैसे-वैसे राज्य में सियासी पारा भी लगातार चरम पर पहुंचा रहा है। चुनाव की तारीख नजदीक आने से तमाम दल अपने-अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे हैं। इसी बीच भाजपा ने मंगलवार देर शाम को एक और लिस्ट जारी की। जिसमें कई नेताओं के ना सिर्फ टिकट काटे बल्कि कई पुराने नेताओं को पत्ता भी काटा है। जिसमें एक नाम योगी कैबिनेट में राज्य मंत्री स्वाति सिंह का है। टिकट कटने के बाद से स्वाति सिंह सुर्खियों में छाई हुई हैं। इतना ही नहीं ये भी कयास लगाए जाने लगे कि वो भाजपा का साथ छोड़कर सपा की साइकिल पर सवार हो सकती है। इसी बीच लखनऊ के सरोजनी नगर से टिकट कटने के बाद स्वाति सिंह का पहला रिएक्श सामने आया है।

स्वाति सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा, ” वह भाजपा छोड़कर कहीं नहीं जा रहीं हैं। पार्टी का जो भी निर्णय है वो अच्छा सोच के ही लिया गया होगा। मैं बीजेपी का हिस्सा हूं और आजीवन बीजेपी का हिस्सा रहूंगी। मेरे रोम-रोम में भाजपा है। मैं यहीं यूं और यहीं रहूंगी, यहीं मरूंगी।” इसके अलावा उन्होंने पति के साथ विवादों की खबरों को सिरे से नकार दिया।

बता दें कि भाजपा ने सरोजनी नगर सीट पर अब ED के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को चुनावी मैदान में उतारा है। अहम बात ये है कि उन्हें VRS मिलने के 24 घंटों के भीतर ही भाजपा से विधानसभा चुनाव का टिकट मिल गया। बता दें कि उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को होगा, जबकि 14 फरवरी को दूसरे का चरण का मतदान डाले जाएंगे। इसके अलावा 20 फरवरी को तीसरे चरण, 23 फरवरी को चौथे चरण, 27 फरवरी को पांचवें चरण, तीन मार्च को छठे चरण और सात मार्च को सातवें और आखिरी चरण का वोटिंग होगी। वहीं 10 मार्च को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *