खेल

हजारों करोड़ बहाकर भी IPL के मैच में क्यों हुआ पावर कट, CSK को टेक्निकल फॉल्ट ने हराया

शेयर करें:

नई दिल्ली। IPL टीमों की स्थिति में बड़े उलटफेर, युवा खिलाड़ियों के सरप्राइज़ पर्फोरमेंस और पावर हिटर्स के लंबे लंबे छक्कों की वजह से लोगों को बहुत रास आता है। लेकिन गुरुवार को मुंबई और चेन्नई के बीच हुए मुकाबले में कुछ एक ऐसा वाकया हुआ जो आज से पहले कभी देखने को नहीं मिला और जिसने BCCI के आईपीएल मैनेजमेंट पर सवाल खड़े कर दिए, क्या था वो वाकया और कैसे CSK को उसका खामियाज़ा भुगतना पड़ गया। दरअसल, गुरुवार को हुए मैच में रोहित शर्मा की मुंबई इंडियन्स ने धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। लेकिन इसकी वजह किसी खिलाड़ी का खराब प्रदर्शन नहीं बल्कि डीआरएस पर लगा टेम्परेरी ब्रेक था। जी हां, कम से कम सोशल मीडिया पर तो लोग यही कह रहे हैं क्योंकि मैच की शुरुआत में ही हुए एक टेक्निकल फॉल्ट ने पूरे मुकाबले का रुख बदलकर रख दिया। मैच के पहले ओवर में ही मुंबई के डेनियल सैम्स ने सीएसके के डेवॉन कॉनवे को LBW आउट कर दिया। चेन्नई की पारी की दूसरी गेंद कॉनवे के पैड पर लगी और अंपायर ने तुरंत उंगली ऊपर कर दी।

कॉनवे रिव्यू लेना चाहते थे लेकिन टेक्निकल फॉल्ट के कारण DRS की सुविधा उपलब्ध नहीं थी। रिप्ले से लग रहा था कि गेंद लेग स्टंप को मिस कर रही थी।ऐसे में DRS का न होना चेन्नई को बहुत भारी पड़ा। नॉन-स्ट्राइक पर खड़े ऋतुराज गायकवाड़ भी विवाद में कूद पड़े। ऋतुराज ने साफ तौर पर गेंद की लाइन देखी थी और उन्हें पूरा यकीन था कि कॉन्वे आउट नहीं हैं। आउट होकर धीरे-धीरे पवेलियन लौटने के दौरान कॉनवे के चेहरे पर बेबसी साफ दिख रही थी। सैम्स ने इसके बाद ओवर की चौथी गेंद पर मोइन अली को भी आउट कर दिया।

इसके बाद जब दूसरे ओवर की चौथी गेंद पर जसप्रीत बुमराह ने रॉबिन उथप्पा को LBW आउट किया। उस वक्त भी DRS उपलब्ध नहीं था हालांकि, पहली नजर में उथप्पा आउट नजर आ रहे थे। DRS होता तो उथप्पा भी रिव्यू ले सकते थे। इसके कुछ देर बाद DRS उपलब्ध हो गया। फिर सैम्स ने अपने तीसरे ओवर की पहली गेंद पर गायकवाड़ को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों कैच कराया।

Ad Zone: in_content

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह मुकाबला बेहद जरूरी था अगर वो जीतती तो कम से कम आगे बढ़ने की उम्मीद जिंदा रहती। सब जानते हैं कि बीसीसीआई आईपीएल के आयोजन में हजारों करोड़ रूपए खर्च करती है। ये दुनिया की सबसे बड़ी और महंगी क्रिकेट लीग है। ऐसे में मैच के दौरान पावर कट की वजह से DRS का उपलब्ध ना होना बीसीसीआई पर भी बहुत से सवाल खड़ा करता है। टूर्नामेंट में लगातार 3 अर्धशतक जड़ चुके डेवॉन कॉनवे के विकेट के बाद CSK संभल नहीं पाई। सोशल मीडिया पर इस पूरे घटनाक्रम को लेकर काफी रिएक्शन सामने आ रहे हैं।

बात अगर मैच की करें तो, टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए CSK की टीम 16 ओवर में 97 रन के स्कोर पर ऑलआउट हो गई थी। कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने सबसे ज्यादा नाबाद 36 रन बनाए। मुंबई की ओर से डेनियल सैम्स ने 3 विकेट लिए, जवाब में मुंबई की पारी शुरुआत में लड़खड़ाई तो जरूर लेकिन आखिरकार 14.5 ओवर में 5 विकेट खोकर उन्होंने टारगेट हांसिल कर लिया। मैच तो मुंबई ने अपने नाम कर लिया लेकिन बीसीसीआई को ये सुनिश्चित करना होगा कि आगे से किसी भी मैच में पावर कट या किसी भी टेक्निकल फॉल्ट की वजह से किसी टीम या खिलाड़ी को नुकसान न उठाना पड़े।

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें