February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

WPL Auction 2023: स्मृति मंधाना पर हुई जमकर पैसों की बारिश, RCB ने इतने करोड़ में खिलाड़ी को खरीदा

नई दिल्ली। मुंबई स्थित बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में अभी आपीएल मैच के लिए महिला खिलाड़ियों पर बोली लगाई जा रही है। नीलामी के लिए 1500 से भी अधिक खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। जिसमें 409 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। पहले चरण की नीलामी के लिए 40 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। चयनित 409 खिलाड़ियों में से 163 खिलाड़ी विदेशी हैं। डब्लूपीएल के पहले सीजन में पांच खिलाड़ी शामिल होंगे। इन्हीं पांच टीमों की फ्रेंचाइजी अपनी-अपनी स्क्वाड चुनेंगी। हर फ्रेंचाइजी अपनी स्क्वाड में 6 विदेशी खिलाड़ियों को खरीद सकता है। हर फ्रेंचाइजी के पर्श में 12 करोड़ रुपए होंगे।

आपको बता दें कि अब तक हुई नीलामी में सबसे महंगी बोली भारतीय महिला खिलाड़ी स्मृति मंधाना पर लगाई गई है। नीलामी की शुरुआत में मुख्तलिफ टीमों ने उन्हें खरीदने में रूची दिखाई। शुरुआत में आरसीबी और मुंबई इंडियन के बीच उन्हें खरीदने की जंग दिखी, लेकिन अंत में आरसीबी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल करने में कामयाब रहा। उन्हें आरसीबी ने 3 करोड़ 40 लाख में खरीदा है। उनके  पूर्व के अनुभव को  ध्यान में रखते हुए सभी टीमों ने उन्हें खरीदने में रूची दिखाई। इस तरह स्मृति मंधाना पर इस नीलामी के दौरान जमकर पैसों की बारिश हुई। आइए ,आगे जानते हैं कि उनका अब तक का करियर कैसा रहा है?

स्मृति मंधाना का अब तक का करियर शानदार रहा है। स्मृति ने टी-20 में 112 मैच खेले हैं। उन्होंने 50 अर्धशतक जड़े हैं। इसके अलावा स्ट्राइक रेट 122 रहा है। आईसीसी में उन्हें 20वीं रैकिंग मिली है। अब ऐसी स्थिति में आगामी मैचों में उनका प्रदर्शन कैसा रहता है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। हालांकि, अभी नीलामी का सिलसिला जारी है। अब ऐसी स्थिति में किस खिलाड़ी पर कितनी बोली  लगाई जाती है। इस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed