Kanpur Clash: ‘हिंदुओं अभी भी एक हो जाओ…’ कानपुर में हुए बवाल पर सामने आया साक्षी महाराज का बयान
नई दिल्ली। बीते दिन शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के कानपुर में जुमे की नमाज के फौरन बाद परेड, नई सड़क और यतीमखाना समेत कई इलाकों में हिंसा देखने को मिली थी। नमाज के बाद दो समुदायों के सदस्यों में जमकर झड़प देखने को मिली। एक-दूसरे पर ईंटों से पथराव भी किया गया। कानपुर में हुई इस घटना को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एक्शन में हैं उन्होंने इस हिंसा पर कड़े एक्शन के निर्देश दिए हैं। सरकार का कहना है कि इस घटना में शामिल दोषियों को किसी भी हालत में बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस की धरपकड़ और छापेमारी की कार्रवाई की जा रही है। वहीं, अब इस मामले में भारतीय जनता पार्टी के सांसद साक्षी महाराज ने ऐसा बयान दे दिया है जिस पर बवाल होना पक्का है।
‘हिंदुओं अभी भी एक हो जाओ’- साक्षी महाराज
साक्षी महाराज ने फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, ‘अभी हाल में ही मैंने अपनी फेसबुक वॉल पर लिखा था कि हिंदुओं सावधान हो जाओ…अपनी सुरक्षा के लिए तीर कमान रखें, जरूरी चीजें रखें, जिस पर कई लोगों ने मेरी बात का विरोध किया था। आपने कल देख लिया ना, कानपुर में क्या हुआ और कौन लोग हैं जो जुम्मे की नमाज के बाद पत्थर बरसाना शुरू कर दिए। यहां तक पुलिस भी अपने आप को उनके पत्थरों से नहीं बचा पाई। पुलिस के कई लोग चोटिल हुए हैं। हिंदुओं अभी भी एक हो जाओ…कोई आपकी लड़ाई लड़ने नहीं आएगा।
व्यक्ति विशेष लोग आपको चैन से नहीं बैठने देंगे– साक्षी महाराज
पोस्ट में आगे साक्षी महाराज ने लिखा, ‘आपको खुद अपनी रक्षा करनी पड़ेगी सावधान हो जाइए शास्त्र और शस्त्र दोनों का प्रयोग करना सीख लीजिए और अपनी रक्षा के लिए आत्मरक्षा उपयोगी उपकरण जरूर रखिए, यह व्यक्ति विशेष लोग कभी भी आपको अमन चैन से नहीं बैठने देंगे। चैन से तभी रहने देंगे। जब आप ईट का जवाब पत्थर से देना सीख जाएँगे’।
