Kanpur Violence: कानपुर हिंसा को लेकर एक्शन में यूपी पुलिस, 24 घंटे के अन्दर मुख्य साजिशकर्ता हयात हाशमी को किया गिरफ्तार
नई दिल्ली। खबर है कि कानपुर हिंसा मामले की पूरी रूपरेखा तैयार करने वाले हयात जफर को एसटीएफ ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी तक इस मामले में 35 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और 500 से भी ज्यादा लोगों को नामजद किया जा चुका है। हयात पर आरोप है कि उसने हिंसा को भड़काने हेतु जगह-जगह पोस्टर भी चस्पाए थे। हयात का नाम दो एफआईआर में नाम सामने आया है। फिलहाल पुलिस समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही है। माना जा रहा है कि आगामी दिनों में उक्त मामले में कई अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो सकती है।
जानें पूरा मामला
आपको बता दें कि बीते शुक्रवार को पीएम मोदी के कानपुर रैली के दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने हिंसा भड़काने की कोशिश की थी। जिसके बाद दोनों ही पक्षों की ओर से पत्थरबाजी की गई थी। जिसमें कई लोगों की चोटें भी आई थी। हालांकि, इस मामले में शामिल कई लोगों की पहले ही गिरफ्तारी की जा चुकी थी लेकिन अभी इस गिरफ्तारी का सिलसिला लंबा चलेगा और उन सभी लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी जिन्होंने हिंसा को भड़काने की कोशिश की थी।
