May 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कोरोनावायरस : दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लगाया गया लॉकडाउन, जानें क्या खुला रहेगा-क्या रहेगा बंद?

नई दिल्ली। कोरोनावायरस के बढ़ते संकट के बीच राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली  में एक बार फिर लॉकडाउन लग गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में ये फैसला हुआ है। अब दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार की सुबह तक कर्फ्यू लागू रहेगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह 16 अप्रैल की रात 10 बजे से 19 की सुबह 5 बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया था।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, दिल्ली में आज रात 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

गौरतलब है कि दिल्ली में कोरोना हर रोज रिकॉर्ड तोड़ रहा है। रविवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया था कि दिल्ली में 24 घंटे में लगभग 25,500 मामले सामने आए हैं। संक्रमण दर की रफ्तार 24 से बढ़कर 30 प्रतिशत पहुंच गई है।

 जानें क्या खुला रहेगा-क्या रहेगा बंद?

-मेट्रो, बस सर्विस चालू रहेगी, लेकिन उन्हीं लोगों को इनमें ट्रैवल करने की अनुमति मिलेगी, जो जरूरी क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। मेट्रो और बस में 50 फीसदी की क्षमता से लोग सफर कर पाएंगे।

-अस्पताल, सरकारी कर्मचारी, पुलिस, जिलाधिकारी, बिजली, पानी, सफाई से जुड़े लोगों को कर्फ्यू में छूट मिलेगी।

-दिल्ली में सभी प्राइवेट दफ्तरों में वर्क फ्रॉम होम किया जाएगा। सरकारी दफ्तरों में कुछ ही अफसरों के आने की इजाजत होगी।

-पेट्रोल पंप, एलपीजी, सीएनजी सेंटर, बैंक, ATM खुले रहेंगे।

-रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, एयरपोर्ट जाने वाले लोगों को छूट मिलेगी।

-सभी मॉल, जिम, स्पा, ऑडिटोरियम, असेंबली हॉल, एंटरनेटमेंट पार्क बंद रहेंगे।

-दिल्ली में रेस्तरां में जाकर खाने पर पाबंदी होगी,लेकिन होम डिलिवरी या टेक अवे की इजाजत रहेगी।

-दिल्ली में धार्मिक स्थल खुले रहेंगे, लेकिन किसी बाहरी व्यक्ति को एंट्री नहीं मिलेगी।

-अगर कोई शादी का कार्यक्रम है, तो उसमें सिर्फ 50 लोगों को ही इजाजत दी जाएगी, साथ ही उसके लिए पास लेना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed