April 22, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बीते 1 साल में पाकिस्तान में बढ़ा हिंदुओं पर अत्याचार, ईशनिंदा कानून को हथियार बनाकर समुदाय को बनाया जा रहा निशाना

नई दिल्ली। पाकिस्तान में हमेशा से ही हिंदुओं को निशाना बनाया गया लेकिन बीते कुछ सालों में पाक में रहने वाले हिंदुओं, अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ता जा रहा है। हिंदू देवी-देवताओं के मंदिर के साथ तोड़-फोड़ से लेकर उनपर हमले की घटनाएं भी आम हो चली है। पाक में जबरन हिंदुओं का धर्मांतरण करवाया जा रहा है और इन सबको बढ़ावा दे रहा है ईशनिंदा कानून। जिसकी आड़ में हिंदुओं और अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। इस कानून को हिंदुओं के खिलाफ एक हथियार के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है।

ईशनिंदा कानून बना हिंदुओं के लिए मुसीबत

इस मामले में एक चौंकाने वाला खुलासा है। इस कानून की आड़ में अब तक बीते एक साल के अंदर ही पाकिस्तान में 585 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। इसके अलावा 100 से ज्यादा मामले धार्मिक आधार पर दर्ज किए गए हैं। जिसमें तीन से ज्यादा अल्पसंख्यकों को तो मौत के घाट तक उतार दिया गया है। ये 100 मामले अहमदिया समुदाय के खिलाफ दर्ज किए गए हैं। बता दें कि हाल ही में अशोक कुमार नाम के शख्स को भीड़ निशाना बनाया था और पुलिस ने भी अशोक कुमार को ही फर्जी मामले में अरेस्ट किया था।

किडनैपिंग के मामले भी बढ़े

बात अगर जबरन धर्मांतरण की करें तो पंजाब प्रांत में भी ये मामले 3 गुना ज्यादा बढ़े हैं। साल 2021 में 36 मामले दर्ज किए गए हैं। ये वो मामले हैं जो प्रकाश में आए हैं..। उन मामलों का कोई हिसाब नहीं है जिन्हें दर्ज नहीं कराया गया है। इन सब में गौर करने वाली बात ये है कि जबरन धर्मांतरण के लिए ईसाई और हिंदू समुदाय को निशाना बनाया जा रहा हैं। खुलासे में दावा किया गया है कि  कट्टरपंथी मुस्लिमों द्वारा हिंदुओं के साथ अत्याचार बढ़ा है। पहले हिंदू लड़की को अगवा किया जाता है और उनसे जबरन इस्लाम कबूल करवाया जाता है या फिर उनके साथ प्रेम विवाह कर अत्याचार किया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *