April 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

लखीमपुर खीरी में दलित बहनों से दुष्कर्म और हत्या का मामला, मुख्य आरोपी छोटू, जुनैद, सुहेल समेत 6 गिरफ्तार

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर सामने आ रही है। बीते दिन हुए दो बहनों की हत्या मामले में आज गुरुवार को पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। पुलिस ने पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले में चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन की मानें तो इस घटना को कुल छह लोगों ने अंजाम दिया। मामले में नामजद छोटू सहित छह आरोपी अब तक पुलिस ने गिरफ्तार किए हैं।

आरोपियों की पहचान छोटू, सुहेल, जुनैद, हफीजुल्लाह, करीमुद्दीन, आरिफ के रूप में हुई है। इस मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त जिसका नाम जुनैद है उसे मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया। इस दौरान जुनैद के पैर में गोली लगी है। फिलहाल दोनों लड़कियों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले को पॉक्सो और संबंधित धाराओं में दर्ज किया है।

मामले को लेकर SP संजीव सुमन ने बताया कि मामला महिलाओं के खिलाफ और समाज के एक कमजोर वर्ग के खिलाफ है। ऐसे में हमने गति और संवेदनशीलता के साथ काम किया। आरोपियों के खिलाफ IPC की धारा 302, 376 और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बहला-फुसलाकर किशोरियों को खेत ले गए थे आरोपी 

एसपी के मामले में आगे जानकारी देते हुए कहा कि आरोपी पीड़ित लड़कियों को बहला-फुसला खेत में ले गए थे। घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपी आपस में दोस्त हैं। इस घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी छोटे मौके पर मौजूद नहीं था। मामले को लेकर हुई पूछताछ में सुहेल और जुनैद ने दुष्कर्म की बात कबूल की है। एसपी ने आगे ये भी बताया है कि मामले का मुख्य साजिशकर्ता गांव के छोटू ने ही दोनों किशोरियों से इनकी (सुहेल और जुनैद) दोस्ती कराई थी। बुधवार को आरोपी बहला फुसलाकर दोनों लड़कियों को खेत में अपने साथ ले गए जहां उनके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। फिलहाल परिवार वालों की मौजूदगी में ही दोनों मृतकाओं का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है, जिसकी वीडियोग्राफी भी कराई जा रही है। ध्यान हो कि बीते दिन भी खबर सामने आई थी कि पुलिस ने जबरन पोस्टमार्टम कराया, जोकि गलत है। मामले में आरिपियों के कपड़े का और उनका डीएनए का भी टेस्ट भी कराया जा रहा है

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *