February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

BSP सुप्रीमो मायावती ने जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव को लेकर किया बड़ा ऐलान

नई दिल्ली। सोमवार को उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बड़ा ऐलान किया है। मायावती ने कहा कि बसपा जिला पंचायत चुनाव नहीं लड़ेगी। इस दौरान मायावती ने समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी पर भी जमकर हमला बोला।

मायावती ने कहा कि, बसपा ने इस समय प्रदेश में हो रहे ज़िला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव को न लड़ने का निर्णय लिया है। पार्टी के लोगों को निर्देश है कि वे इस चुनाव में अपना समय और ताकत लगाने की बजाय पार्टी के संगठन को मजबूत बनाने और सर्व समाज में पार्टी के जनाधार को बढ़ाने में लगाएं।

बसपा अध्यक्ष ने आगे कहा, इस बार उत्तर प्रदेश में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बन सकेगी। जब यहां बसपा की सरकार बन जाएगी तो ज़िला पंचायत अध्यक्ष खुद ही बसपा में शामिल हो जाएंगे।

इस दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि, भाजपा समाजवादी पार्टी वाली गलतियों को दोहरा रही है। मायावती ने कहा कि इससे लोकतंत्र की जड़ें भी कमजोर हो रही हैं।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed