February 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

वैक्सीनेशन के मामले में भारत ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, पीछे छोड़ा अमेरिका को

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट देखी जा रही है, और मौतों के आंकड़े में भी पहले की तुलना में काफी कमी आ रही है। सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में देशभर में कोरोना के 46,148 नए मामले सामने आए हैं। वहीं इस आंकड़ें के बाद अब कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,02,79,331 हो गई। इसके अलावा एक दिन में इस वायरस से मरने वालों की संख्या 979 दर्ज की गई है।

बता दें कि भारत सरकार कोरोना के खिलाफ जंग में तेजी से आगे तरफ बढ़ रहा है। कोरोना के खिलाफ वैक्सीन को बड़े हथियार के तौर पर देखा जा रहा है। इतना ही नहीं मोदी सरकार कोरोना टीकाकरण अभियान को भी तेजी से चला रही है। इस बीच भारत ने वैक्सीनेशन के मामले में विश्व रिकॉर्ड बना लिया है।

सोमवार को भारत में विश्व में कोविड वैक्सीन की सबसे ज्यादा डोज लगाने वाला देश बन गया। अभी तक इस मामले में अमेरिका सबसे आगे था लेकिन भारत ने अमेरिका को भी इस मामले में काफी पीछे छोड़ दिया है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज बताया कि, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोनावायरस की 17,21,268 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 32,36,63,297 हुआ हैं। जबकि अमेरिका में 32 करोड़ 33 लाख 27 हजार 328 डोज लगाई जा चुकी है।

वैक्सीनेशन के मामले में तीसरे पायदान पर यूके का नंबर आता है। जबकि चौथे नंबर जर्मनी ने हासिल किया है। पांचवे नंबर पर फ्रांस और छठे नंबर पर इटली हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने कहा कि, कोविड वैक्सीनेशन में आज हम अमेरिका से आगे निकल गए हैं, अब तक भारत में 32,36,63,297 वैक्सीन डोज़ दी गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed