SCO Summit 2022: हम भारत को एक विनिर्माण केंद्र में बदलना चाहते हैं: पीएम नरेंद्र मोदी
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उज्बेकिस्तान में आयोजित हो रही शंघाई सहयोग संगठन समिट की बैठक में हिस्सा लेने पहुंच चुके हैं। इससे पहले गुरुवार रात (भारतीय समयानुसार) पीएम मोदी उज्बेकिस्तान के समरकंद पहुंचे थे। जहां पहुंचने पर उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अरिपोव, मंत्रियों, समरकंद के गवर्नर और वरिष्ठ अधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ पीएम मोदी का स्वागत किया।
जिस बैठक के लिए पीएम मोदी मौजूद हैं उसमें चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और पुतिन भी हैं। बैठक में आतंकवाद, पर्यावरण के साथ ही सुरक्षा जैसे तमाम मुद्दों पर चर्चा की जा सकती है।
आपको बता दें, जून 2001 में SCO संगठन की स्थापना हुई थी। इसके बाद 2017 में भारत और पाकिस्तान संगठन के पूर्ण सदस्य बन गए थे। एससीओ के आठ पूर्ण सदस्य हैं जिनमें चीन, रूस, उज्बेकिस्तान, भारत, किर्गिस्तान, कजाकिस्तान, ताजिकस्तान और पाकिस्तान शामिल हैं। इसके अलावा अफगानिस्तान, बेलारूस और मंगोलिया इसके पर्यवेक्षक देश हैं। कंबोडिया, नेपाल, श्रीलंका, तुर्की, अर्मेनिया और अजरबैजान संगठन के डायलॉग पार्टनर्स हैं।
