February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

शाही परंपरा के साथ अंतिम विदा लेंगी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय, जानें कैसे और कब होगा शाही अंतिम संस्कार

नई दिल्ली।आज ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का राजशाही परंपरा के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा। कहा जा रहा है कि ये दुनिया का सबसे बड़ा और शाही अंतिम संस्कार होगा और इसमें दुनिया के कोने-कोने से बड़ी शख्सियत सम्मिलित होने वाली हैं। अंतिम संस्कार का डिजिटली प्रसारण भी होगा और उसका लाइव टेलीकास्ट भी होगा। इससे पहले शाही और भव्य तरीके से 70 साल पहले एलिजाबेथ द्वितीय के पिता जॉर्ज-6 का अंतिम संस्कार किया गया था। अब 70 बाद कई बड़े बदलाव भी देखने को मिलेंगे। तो चलिए जानते हैं कि किस समय क्वीन को शाही परंपरा के साथ विदा किया जाएगा।

शाही सम्मान के साथ होगी अंतिम विदाई

कई दिनों से महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के शव को वेस्टमिंस्टर हॉल में रखा गया है,जहां उनके चाहने वाले उनके आखिरी दर्शन कर रहे हैं। समय की बात करें तो क्वीन का अंतिम संस्कार ब्रिटिश टाइम के हिसाब सुबह 6.30 बजे और भारत के टाइम के हिसाब से 11 बजे तक हो सकता है। अंतिम संस्कार  ब्रिटेन के ऐतिहासिक चर्च लंदन के वेस्टमिंस्टर एब्बे में किया जाएगा। जहां ब्रिटेन के राजा-रानियों को ताज पहनाया जाता है। ऐसे में शुभचिंतकों और चाहने वालों की भीड़ बढ़ती जा रही हैं। भारत में शाही अंतिम संस्कार को 3.30 बजे शाम देखा जा सकेगा। भारत से अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ब्रिटेन पहुंच चुकी हैं।

2 घंटे तक चलेगा कार्यक्रम

बताया जा रहा जा है कि शाही कार्यक्रम दो घंटे तक चलेगा। इसके साथ ही पूरे ब्रिटेन में दो मिनट का राष्ट्रीय मौन रहेगा। गौरतलब है कि क्वीन का निधन 8 सितंबर को हो गया था। उनकी उम्र 96 साल थी। एलिजाबेथ द्वितीय ब्रिटेन की पहली ऐसी महारानी थी जिन्होंने तकरीबन 70 साल तक ब्रिटेन पर राज किया था। आज शाही सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दे दी जाएगी। तकरीबन 11 दिन बाद उन्हें विदाई दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed