Jhalak Dikhla Jaa 10: रुबीना के लिए कितना मुश्किल था अपने पति को तलाक देना! एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द
नई दिल्ली। डांस का पॉपुलर रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा’ अपने दसवें सीजन के साथ शुरू हो चुका है। झलक दिखला जा ने पूरे पांच साल बाद टीवी पर वापसी की है। झलक के दसवें सीजन में टीवी इंडस्ट्री के कई पॉपुलर चेहरे नजर आ रहे हैं। जिसमें रुबीना दिलैक, निया शर्मा, शिल्पा शिंदे, अमृता खानविलकर, फैजल शेख, गश्मीर महाजन और नीति टेलर समेत कई सेलेब्स शामिल हैं। इस शो के मेकर्स लगातार शो से जुड़ी अपडेट्स सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। अभी हाल ही में कलर्स टीवी के ऑफिसियल इंस्टाग्राम अकाउंट से रुबीना दिलैक का एक वीडियो शेयर किया गया है।
रुबीना ने बयां किया दर्द
दरअसल, शो के कॉन्सेप्ट के अनुसार शो के एक एपिसोड में सभी कॉनटेस्टेंट को अपनी परफॉरमेंस अपने किसी खास को डेडिकेट करना था। जहां शिल्पा शिंदे ने अपनी परफॉरमेंस अपनी मां को समर्पित की तो नीति टेलर ने करण जौहर (शो के जज) के बच्चों को अपनी परफॉर्मेंस डेडिकेट की। निया शर्मा ने अपने दिवंगत पिता के लिए परफ़ॉर्म किया। इसी क्रम में शो के मेकर्स ने रुबीना का एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें एक्ट्रेस अपनी परफॉरमेंस अपने पति अभिनव शुक्ला को डेडिकेट करती हुई नजर आईं।
अपने कोरियोग्राफर के साथ रुबीना ने एक जबरदस्त परफॉरमेंस दी। परफॉरमेंस के बैकग्राउन्ड में ‘बेखयाली में भी तेरा’ गाना चल रहा था। इस धमाकेदार परफॉरमेंस के बाद रुबीना ने बताया कि उन्होनें अपने पति को तलाक देने का फैसला कर लिया था। वो वक्त उनके लिए बेहद मुश्किल भरा था। रुबीना ने जब कहा कि मैं अब और सहन नहीं कर सकती मुझे तलाक चाहिए, ये पल उनकी जिंदगी का सबसे डार्क मोमेंट था। ये बताती हुईं रुबीना जजेज के सामने काफी भावुक हो गईं।
वीडियो में रुबीना और अभिनव की शादी के कुछ क्लिप्स भी दिखाए गए हैं। आपको बता दें कि रुबीना और अभिनव ने तलाक के लिए अदालत में अर्जी भी दे दी थी। कोर्ट ने दोनों को 6 महीने साथ में रहकर सबकुछ ठीक करने की एक कोशिश करने का वक्त भी दिया था। इसी बीच रुबीना और अभिनव ने बिग बॉस में हिस्सा लिया। दोनों घर में लंबे समय तक साथ रहे। दोनों के बीच तालमेल बैठे। बॉन्ड और मजबूत हुआ और इन्होंने अपने रिश्ते की एक नई शुरुआत की।
