थाईलैंड के चाइल्ड केयर सेंटर में एक शख्स ने की गोलीबारी, 30 से ज्यादा लोगों की मौत
नई दिल्ली। थाईलैंड (Thailand) से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उत्तरी थाईलैंड में भीड़ में फायरिंग की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि इस फायरिंग में 30 से ज्यादा लोगों की मारे जाने की खबर है। थाईलैंड के नोंग बुआ-लम्फू में एक चाइल्डकेयर सेंटर में ये फायरिंग की गई है।
इस फायरिंग के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। खबर है कि एक शख्स ने अंधाधुंध फायरिंग की है जिसमें अभी तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हमलावर ने घटना के बाद खुद को भी गोली मार ली है। थाई पुलिस के प्रवक्ता ने बताया कि, हमले में बच्चे और व्यस्क भी शामिल हैं। हालांकि इस बात की जानकारी अभी जानकारी सामने नहीं आ पाई है कि आखिर फायरिंग किस वजह से की गई है।
इस फायरिंग में कितने बच्चों की जान गई है अभी आंकड़ा सामने नहीं आया है। फिलहाल इलाके में पुलिस का बड़ा सर्च ऑपरेशन चला रहा है। सूत्रों के हवाले है कि गोलीबारी करने वाला शख्स पूर्व पुलिस कर्मचारी था। हालांकि इसके पीछे कोई संगठन है या कोई और वजह है इस बारे में अभी तक जानकारी निकलकर सामने नहीं आई है। थाईलैंड में मास शूटिंग की खबरें बहुत कम सुनने को मिलती है।
