बिट्रेन में नए PM की ताजपोशी से भारत में सियासी संग्राम, महबूबा मुफ्ती ने ऋषि सुनक के सहारे BJP पर बोला हमला
नई दिल्ली। ब्रिटेन को जल्द ही अपना नया प्रधानमंत्री मिलने जा रहा है। ये नया पीएम ऋषि सुनक होंगे जो कि आने वाले 28 अक्टूबर को पद की शपथ लेंगे। ऐसा पहली बार है जब भारतीय मूल का कोई शख्स ब्रिटेन के पीएम पद पर विराजमान होने जा रहा है। भारतीय मूल के ऋषि सुनक के पीएम चुने जाने के बाद से ही उन्हें देश-दुनिया की तरफ से बधाइयां मिल रही हैं।
भारत की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें इसकी शुभकामनाएं दी साथ ही उन मुद्दों के बारे में भी बताया जिसमें वो ऋषि सुनक के साथ काम करना चाहते हैं। एक तरफ जहां ब्रिटेन में ऋषि सुनक के पीएम बनने की खुशी हैं। तो वहीं, भारत में कुछ राजनीतिक लोग इस खास मौके पर भी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे।
अभी जहां कांग्रेस अध्यक्ष पद की रेस में रहे शशि थरूर ने ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने की बात के सहारे भारत की स्थिति पर सवाल उठाते हुए कहा था कि क्या ‘हमारे यहां भी ऐसा हो सकता है’। तो वहीं, अब इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने भी जगह उगला है। मुफ्ती ने अल्पसंख्यकों और शरणार्थियों के अधिकारों को लेकर सवाल उठाए हैं।
क्या कहा है महबूबा मुफ्ती ने…
जम्मू-कश्मीर की पूर्व सीएम महबूबा मुफ्ती ने ट्वीट कर लिखा, ‘गर्व का पल जब भारतीय मूल का व्यक्ति यूके का पीएम बनेगा। एक तरफ जहां ब्रिटेन ने अल्पसंख्यक मूल के एक शख्स को अपने पीएम स्वीकार कर लिया है। दूसरी तरफ भारत अभी भी CAA और NRC जैसे विभाजनकारी कानूनों से बंधे हैं।’
