June 29, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन और उप राष्ट्रपति हैरिस ने धूमधाम से मनाई व्हाइट हाउस में दिवाली

वॉशिंगटन। भारत में बीती रात दिवाली का पर्व धूमधाम से मनाया गया, तो अमेरिका में भी दीपों के इस पर्व को मनाने में किसी ने कसर नहीं छोड़ी। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने व्हाइट हाउस में दिवाली का त्योहार मनाया। इस मौके पर अमेरिका में रहने वाले भारतीयों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए। जो बाइडेन ने इस मौके पर कहा कि हम आपकी मेजबानी करके सम्मानित महसूस कर रहे हैं। व्हाइट हाउस में इस तरह का ये पहला दिवाली समारोह है। हमारे देश में अभी इतिहास में पहले से कहीं अधिक एशियाई-अमेरिकी हैं। हम आपको दिवाली को अमेरिकी संस्कृति का हिस्सा बनाने के लिए धन्यवाद देते हैं।

बाइडेन ने अपने संबोधन में कहा कि इससे पहले कि मैं अपना कार्यकाल खत्म करके जाऊं, हम असॉल्ट हथियारों पर प्रतिबंध लगाएंगे। हमने पहले किया था और फिर ऐसा कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि हिंसक उग्रवाद एक खतरा है। अमेरिका में नफरत का कोई सुरक्षित ठिकाना नहीं हो सकता। बाइडेन ने कहा कि दिवाली हमें याद दिलाती है कि हममें से हर एक के पास दुनिया में रोशनी लाने की ताकत है। ये एक विकल्प है और हम इसे रोज़ चुनते हैं। चाहे यहां अमेरिका में हों या भारत में।

इससे पहले अपने संबोधन में अमेरिका की उप राष्ट्रपति कमला हैरिस ने कहा कि कई संस्कृतियों की तरह दिवाली हमें याद दिलाती है कि हम दुनिया में, एक-दूसरे में और अपने आप में रोशनी देखें। ये त्योहार हमें याद दिलाता है कि हमें शांति, न्याय के लिए लड़ना चाहिए। चाहे फिर कोई भी ताकत नफरत और विभाजन फैलाती रहे। उन्होंने कहा कि आज रात हम दुनिया भर में एक अरब से अधिक लोगों के साथ मिलकर दीया जलाएंगे और बुराई पर अच्छाई, अज्ञान पर ज्ञान और अंधेरे पर प्रकाश की लड़ाई का जश्न मनाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *