February 15, 2026

Hind foucs news

hindi new update

बांग्लादेश में एक बार फिर हिंदू देवी-देवताओं का अपमान, कट्टरपंथियों ने तोड़ डाली मां काली की मूर्ति

नई दिल्ली। बांग्लादेश से एक बार फिर हिंदू देवी-देवताओं के अपमान की खबर सामने आ रही है जहां एक बार हिंदू देवी-देवताओं के मंदिरों पर हमला कर तोड़फोड़ की है। घटना दिनाजपुर जिले के गोविंदापुर की बताई जा रही है। खबर है कि गोविंदापुर के काली मंदिर में देवी-देवताओं की मूर्तियों को खंडित किया गया है। मां काली की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की गई है।घटना के बाद से इलाके में रोष है और हिंदू समुदाय इस पर कड़ी आपत्ति जता रहा है। लोग मंदिर के बाहर हंगामा कर रहे हैं और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

काली मां की मूर्ति के साथ तोड़फोड़

ये पहला मामला नहीं है जब बांग्लादेश में हिंदू समुदाय की भावनाओं को आहत करने के लिए मंदिरों पर हमला किया गया हो। इससे पहले भी 8 अक्टूबर को अधिकारियों को दौतिया गांव में काली मंदिर में देवी मां की मूर्ति के टूटे टुकड़े मिले थे। पुलिस की जांच में पता चला कि कुछ अज्ञात बदमाशों ने काली मंदिर पर हमला किया और देवी मां की मूर्ति के साथ तोड़फोड़ की। साथ ही मूर्तियों के टुकड़ों को कुछ दूर ले जाकर सड़क पर फेंक दिया। जिसके बाद वहां से गुजर रहे स्थानीय लोगों की नजर टुकड़ों पर पड़ी और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। फिलहाल अभी तक इस मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई हैं।

पहले भी होती रहती हैं ऐसी घटनाएं

इसके अलावा 17 मार्च को ढाका में इस्कॉन राधाकांत जीव मंदिर में भी तोड़फोड़ की गई थी। इतना ही नहीं अराजक तत्वों ने मंदिर में दर्शन करने आए श्रद्धालुओं के साथ मारपीट की थी, साथ ही देवी-देवताओं की मूर्तियों को भी नहीं छोड़ा था। बताया गया था कि तकरीबन 200 लोगों ने मंदिर पर हमला किया गया,हाजी शफीउल्लाह आतंकी संगठन से ताल्लुक रखते हैं। आतंकियों ने मिलकर इस्कॉन राधाकांता मंदिर को नुकसान पहुंचाया था। इसके अलावा 16 अक्टूबर को भी बांग्लादेश के नोआखली शहर में एक इस्कॉन मंदिर में तोड़फोड़ की थी, जहां भीड़ ने एक श्रद्धालु की पीट-पीटकर हत्या कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed