July 16, 2026

Hind foucs news

hindi new update

G20 Summit: रूस के राष्ट्रपति पुतिन इस वजह से G-20 की बैठक में नहीं होंगे शामिल!, सामने आई वजह

नई दिल्ली। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने बड़ा दावा किया है। पुतिन को अपनी हत्या का डर सता रहा है और यही कारण है कि पुतिन इंडोनेशिया के बाली में होनी वाली जी-20 शिखर सम्मेलन में शामिल नहीं होने जा रहे है। यह सनसनीखेज दावा ब्रिटिश मीडिया ने किया है।

रूस के राष्ट्रपति पुतिन की जगह अब विदेश मंत्री सर्गेई मार्कोव प्रतिनिधित्व करेंगे। पहले ही खबर आई थी कि पुतिन जी20 में शामिल नहीं होंगे। लेकिन अब ये जानकारी निकलकर सामने आ रही है कि उन्होंने जानलेवा हमले की आशंका के चलते यह फैसला लिया है।

बता दें कि 15-16 नवंबर को इंडोनेशिया के बाली जी-20 शिखर बैठक होनी है। जिसमें विश्वभर के ताकत मुल्क के प्रमुख शामिल होंगे। लेकिन रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने इसमें शामिल नहीं होने जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *