August 13, 2026

Hind foucs news

hindi new update

अक्षरा सिंह को अरेस्ट करने लिए ढूंढ रही पुलिस, चस्पा किए गए फरारी पोस्टर

नई दिल्ली। भोजपुरी की टॉप एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई हैं। पहले कथित MMS वायरल की वजह से यूजर्स ने उन्हें आड़े हाथ लिया। जिसके बाद खुद कैमरे पर आकर अक्षरा ने कहा था कि वायरल MMS फेक है और ये सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है। अब एक्ट्रेस के खिलाफ फरारी के पोस्टर चस्पा कर दिए गए हैं। क्या वाकई अक्षरा सिंह फरार है और किस केस में उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है। तो चलिए जानते हैं कि पूरा मामला क्या है।

पुलिस कर रही अक्षरा सिंह की तलाश

दरअसल अक्षरा सिंह के पटना वाले घर पर पुलिस ने फरारी के पोस्टर चिपका दिए हैं। लोग भी हैरान है कि किस मामले में एक्ट्रेस को पुलिस खोज रही हैं। ये मामला आज का नहीं बल्कि काफी पुराना है। मामला साल 2021 का है जब एक्ट्रेस के एक कार्यक्रम को लेकर विवाद हुआ था। दरअसल कोरोना काल में  बाहुबली मुन्ना शुक्ला ने एक डांस पार्टी रखी थी जिसमें अक्षरा सिंह पहुंची थी। पार्टी में कानूनों की जमकर धज्जियां उड़ाई गईं।  पार्टी में फायरिंग तक होने की बात सामने आई। मामले में पुलिस ने कई लोगों पर कार्रवाई करते हुए एफआईआर भी दर्ज की गई।

1 साल पुराना है मामला

मामले में अक्षरा सिंह के खिलाफ भी शिकायत दर्ज हुई थी जिसके बाद से वो फरार बताई जा रही हैं। दो महीने पहले ही पुलिस ने कड़ा एक्शन लेते हुए  गैर जमानती वारंट जारी किया था और अब फरारी पोस्टर भी चस्पा कर दिए हैं। हालांकि इस पूरे मामले पर एक्ट्रेस के तरफ से कोई बयान सामने नही आया है। गौरतलब है कि बीते हफ्ते ही एक्ट्रेस के कार्यक्रम में लोगों ने पत्थरबाजी की थी और कई कुर्सियां भी तोड़ डाली थी। बताया गया कि प्रोग्राम देखने आए लोग व्यवस्थाओं से नाखुश थे। ये बात तो सभी जानते हैं कि  अक्षरा सिंह भोजपुरी सिनेमा की टॉप एक्ट्रेस हैं और बिग बॉस में आने के बाद से उनकी पॉपुलैरिटी में काफी इजाफा हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *