June 30, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मध्यावधि चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप को लगा बड़ा झटका, डेमोक्रेट्स का सीनेट पर दो और वर्षों के लिए नियंत्रण कायम

वॉशिंगटन। अमेरिका में इस वक्त मध्यावधि चुनाव चल रहे हैं इसमें देश की दोनों बड़ी पार्टियां अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ चुनावी मैदान में हैं। इस बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अमेरिकी सीनेट में एक और हार सामने आई है, क्योंकि एरिजोना के बाद नेवाडा में भी उनके उम्मीदवार को शिकस्त मिली है। जिससे सीनेट पर कब्जा करने की रिपब्लिकन पार्टी की उम्मीदों पर पानी फिर गया है। बता दें कि शुक्रवार को एरिजोना के परिणाम में रिपब्लिकन उम्मीदवार ब्लेक मास्टर्स को पूर्व अंतरिक्ष यात्री डेमोक्रेट सीनेटर मार्क केली ने हरा दिया था।

वहीं इसके बाद डेमोक्रेट्स को शनिवार को नेवाडा में भी जीत मिल गई। नेवाडा शहर से बाइडन की डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार कैथरीन कोर्ट्ज मस्टो ने जीत दर्ज कर ली है। मस्टो ने ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एडम लैक्साल्ट को कड़े मुकाबले में पटखनी दे दी। 100 सदस्यीय सीनेट के लिए शनिवार की रात घोषित किए गए परिणामों में डेमोक्रेटिक पार्टी को 50 सीटों पर जीत प्राप्त हो गई हैं। वहीं रिपब्लिकन को सिर्फ 49 सीटें हीं मिलीं।

वहीं एक सीट पर अभी निर्णय नहीं हुआ है। हालांकि, बचे हुए जॉर्जिया के एक सीट पर भी डेमोक्रेट्स की जीत तय मानी जा रही है जो कि पार्टी को 51-49 बहुमत दे देगी। बता दे कुछ समय पहले मध्यावधि चुनाव में भारतीय मूल की अरुणा मिलर ने डिप्टी गवर्नर के पद पर मैरीलैंड में जीत हासिल की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *