दुनिया

पाकिस्तान के पूर्व पीएम ने सारी हदें की पार, स्पीकर को दी जूतों से मारने की धमकी, वीडियो वायरल

शेयर करें:

नई दिल्ली। पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान से अक्सर अजीबोगरीब खबरें सामने आती रहती है। अब ताजा मामला पाकिस्तान की नेशनल असेंबली का है, जहां पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी  ने ऐसा कुछ दिया जिसके बाद वो सुर्खियों में आ गए है। दरअसल शाहिद अब्बासी ने मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए स्पीकर को ‘जूता उतारकर मारने’ की धमकी दे डाली। इतना ही नहीं दोनों के बीच नेशनल असेंबली के निचले सदन में शब्दों की जमकर गर्मा-गर्मी देखने को मिली। सोशल मीडिया पर पूर्व पीएम वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि स्पीकर ने अब्बासी से अपनी भाषा पर कंट्रोल करने को कहते है। उन्होंने कहा, “आप हमेशा इस तरह का व्यवहार करते हैं।” जिसके बाद पूर्व पीएम का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने सारी हदें पार करते हुए कहा कि, “मैं अपना जूता उतारकर तुम्हें मारूंगा।”

दरअसल, पाकिस्तान की सत्तारूढ़ तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी  के सांसद अमजद अली खान ने संसद में फ्रांसीसी राजदूत को निष्कासित करने संबंधी प्रस्ताव पेश किया। इस दौरान अमजद अली ने इस मसले पर चर्चा के लिए एक विशेष संसदीय समिति के गठन का भी अनुरोध किया। इसके बाद पीटीआई के ही संसदीय मामलों के मंत्री अली मुहम्मद खान ने समिति के गठन के लिए एक दूसरा प्रस्ताव पेश किया, जिसे लेकर संसद में जमकर हंगामा हुआ।

Ad Zone: in_content

वहीं पाकिस्तान मुस्लिम लीग-एन के नेताओं ने समिति के प्रस्ताव का विरोध किया, लेकिन, स्पीकर ने विपक्ष के विरोध को अनसुना करते हुए प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। पूर्व प्रधानमंत्रीअब्बासी ने अनुरोध किया कि विपक्ष को एक घंटे का समय दिया जाए, ताकि वे प्रस्ताव की समीक्षा कर सकें, मगर स्पीकर ने उनकी मांग खारिज कर दी।

वहीं अपनी मांग खारिज होने पर पूर्व पीएम का गुस्सा फूट पड़ा और उन्होंने संसद की वेल में पहुंचकर विरोध करना शुरू कर दिया। वहीं जब स्पीकर ने उन्हें शांत होने के लिए कहा तो वह भड़क गए। उन्होंने स्पीकर से कहा कि आपको शर्म नहीं आती? जूते उतारकर मारूंगा। वहीं हंगामा को बढ़ते देख सदन की कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

 

आगे क्या पढ़ें AI

अपनी राय रखें