AAP नेता संजय सिंह के घर पर हमला, नेम प्लेट पर पोती कालिख
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह के घर पर हमला हुआ है। इसकी जानकारी संजय सिंह ने ट्विटर के जरिए दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, मेरे घर पर हमला हुआ है। कान खोलकर सुन लो भाजपाइयों चाहे जितनी गुंडागर्दी कर लो प्रभु श्री राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा चोरी नही करने दूंगा। इसके लिए चाहे मेरी हत्त्या हो जाय।
इसके साथ ही उन्होंने वीडियो जारी करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि अभी मेरे घर पर हमला हुआ है मैं साफ तौर पर कहना चाहता हूं। भारतीय जनता पार्टी की सरकार से और उनके गुंडों से। आप चाहे जीतने हमले करवा लो और चाहे मेरी हत्या करवा लो। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम के नाम पर बनने वाले मंदिर में चंदा अगर चोरी करोगे मैं एक नहीं एक हजार बार बोलूगां। एक 1500 हिंदूओं का अपमान है।
बता दें कि आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने मीडिया को संबोधित करते हुए अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए खरीदी गई जमीन में बड़े घोटाले का आरोप लगाया था। श्रीराम जन्मभूमि ट्रस्ट पर आरोप लगाते हुए संजय सिंह ने भाजपा को भी निशाने पर लिया। उन्होंने राम मंदिर ट्रस्ट पर 2 करोड़ की जमीन को 18.5 करोड़ रुपए में खरीदने का आरोप लगाया था।
