April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

कौन हैं पत्रकार सुनील नामदेव, जिनकी ‘भ्रष्टाचारी’ IAS अफसर पर रिर्पोटिंग की हो रही चर्चा..

रायपुर। छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल की उप सचिव और सूबे की ताकतवर नौकरशाहों में शामिल सौम्या चौरसिया को शुक्रवार को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया। इस खबर की चर्चा तो है, लेकिन इस मामले में सबसे ज्यादा चर्चा एक पत्रकार सुनील नामदेव की हो रही है। इसकी वजह है सौम्या की गिरफ्तारी के बाद उनका एक वॉक-थ्रू। इस वॉक-थ्रू में सुनील नामदेव कैसी रिपोर्टिंग करके चर्चा में आए, इसका नजारा आप इस ट्वीट में लगे वीडियो को देखकर और सुनकर समझ जाएंगे।

कौन हैं सुनील नामदेव

तो आपने देखा कि भ्रष्टाचार के आरोप में घिरीं सौम्या चौरसिया के बारे में सुनील नामदेव ने आखिर किस तरह की बेबाक रिपोर्टिंग की। अब आपको बताते हैं कि सुनील नामदेव आखिर कौन हैं और किस वजह से पहले भी चर्चा में रहे हैं। सुनील नामदेव कई बड़े चैनलों में काम कर चुके हैं। उनके खिलाफ इंडिया टुडे ग्रुप ने एफआईआर भी दर्ज कराई थी। दरअसल, सुनील ने इंडिया टुडे से मिलते जुलते नाम की न्यूज वेबसाइट शुरू की थी।

छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार

सुनील नामदेव छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं। बीते दिनो वो जेल भी जा चुके हैं। सुनील ने पहले सीएम भूपेश बघेल, सौम्या चौरसिया, राज्य के खुफिया विभाग के चीफ आनंद छाबड़ा, आईएएस अफसर अनिल टुटेजा और एएसपी अभिषेक माहेश्वरी से जान का खतरा भी बताया था। सुनील नामेव का फार्महाउस भी अवैध बताकर तोड़ा गया था। सुनील का दावा था कि फार्महाउस को गलत तरीके से गिराया गया। अब सौम्या चौरसियों के ईडी की गिरफ्त में आने के बाद सुनील ने जिस तरह वॉक-थ्रू किया, उससे फिर उनके और बघेल सरकार के बीच नए सिरे से ठन सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *