June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

मनोज तिवारी के घर गूंजी किलकारी, पत्नी ने बेटी को दिया जन्म

नई दिल्ली। भोजपुरी मनोरंजन की दुनिया से राजनीति के क्षेत्र में अपना नाम बनाने वाले मनोज तिवारी के घर लक्ष्मी आई है। उनकी पत्नी ने बेटी को जन्म दिया है। खुद मनोज तिवारी ने इस बारे में जानकारी दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मनोज तिवारी साल 2020 में कोरोना के दौरान लगे लॉकडाउंन में दूसरी बार शादी की थी। उनकी दूसरी पत्नी का नाम सुरभि तिवारी है। सुरभि तिवारी ने ही इस वक्त बेटी को जन्म दिया है।

इससे पहले मनोज और सुरभि के घर नन्ही बेटी ने जन्म लिया था जिसका नाम सान्विका रखा गया। मनोज तिवारी की बेटी का नाम उनकी बड़ी बेटी रिती ने ही रखा है। जानकारी के लिए बता दें कि रिती मनोज तिवारी और उनकी पहली पत्नी रानी तिवारी की बेटी हैं। वहीं, अब एक और बेटी के जन्म के बाद उनकी तीन बेटियां हो गई हैं।

गौरतलब हो कि मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। कुछ समय पहले ही बीजेपी नेता मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर इस बारे में जानकारी दी थी कि उनकी पत्नी बच्चे को जन्म देने वाली है। इस खबर के सामने आने के बाद से ही उन्हें बधाईंयां मिल रही थी।

पहली पत्नी से ले चुके हैं तलाक

प्रोफेश्नल लाइफ के साथ ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी मनोज तिवारी काफी चर्चा में रहते हैं। पहली पत्नी रानी से उनकी शादी 13 सालों तक चली। इस शादी से उनकी एक बेटी है जिसका नाम रिती है। शादी के 13 साल बाद दोनों एक दूसरे से अलग हो गए थे। एक्टर ने इस बात का भी खुलासा किया था कि दूसरी बार वो शादी के बंधन में बेटी रिती के कहने पर ही बंधे थे। वो नहीं चाहती थी कि उनके पिता अकेले रहे। इस बीच जब मनोज तिवारी की पहली पत्नी से तलाक की खबरें सामने आई तो कुछ समय बाद ये भी जानकारी मिलने लगी कि उनकी नजदीकियां श्वेता तिवारी संग बढ़ने लगी है। बाद में कोरोना के समय लगे लॉकडाउन में दोनों ने शादी कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *