June 26, 2026

Hind foucs news

hindi new update

‘तवांग में हमारे वीर जवानों ने चीन को मार भगाया’, लोकसभा में गरजे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

नई दिल्ली। अरुणाचल प्रदेश के तवांग में चीन की नापाक हरकत देखने को मिली। एलएसी भारतीय सेना और चीनी सैनिकों के बीच झड़प हुई।  भारतीय सेना ने बताया कि, हमारी सेना ने चीन के सैनिकों को मुहंतोड़ का जवाब दिया और ड्रैगन के अरमानों पर पानी फेर दिया। दोनों देशों की सेना के बीच ये झड़प 9 दिसंबर को हुई। भारत ने 300 से ज्यादा चीनी सैनिकों को माकूल जवाब देते हुए वहां से खदेड़ दिया।

इस झड़प में चीन को भारी नुकसान भी पहुंचा है। वहीं तवांग में भारत और चीन के सैनिकों के बीच हुई झड़प को लेकर मंगलवार को संसद के दोनों सदनों में जोरदार हंगामा देखने को देखने को मिला। विपक्ष ने तवांग झडंप पर केंद्र सरकार से जवाब मांगा। इसी बीच आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने तवांग झड़प को लेकर लोकसभा में बयान दिया। राजनाथ सिंह ने बताया कि हमारी सेना ने तवांग में चीनी सैनिकों को करारा जवाब दिया।

उन्होंने ने बताया कि, हमारी सीमा पर 09 दिसंबर 2022 पीएलए सैनिकों ने तवांग सेक्टर में एलएसी पर अतिक्रमण कर यशास्थिति को एक तरफा बदलने का प्रयास किया। चीन के इस प्रयास का दृढ़ता के साथ सामना किया है। इस दौरान हाथापाई भी हुई है। भारतीय सेना ने PLA को हमारे क्षेत्र में अतिक्रमण करने से रोका और उन्हें उनकी पोस्ट पर वापस जाने के लिए मजबूर कर दिया। इस झड़प में दोनों ओर के कुछ सैनिकों को चोटें भी आईं है।

आगे राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि तवांग झड़प में भारत के किसी सैनिक की मृत्यु हुई है और न ही कोई गंभीर रूप से घायल हुआ है। राजनाथ सिंह ने कहा, हमारी सेनाएं हमारी भौमिक अखंडता को सुरक्षित रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और इसके खिलाफ किसी भी प्रयास को रोकने के लिए सदैव तत्पर हैं। मुझे विश्वास है कि यह सदन हमारी सेनाओं की वीरता और साहस को एक स्वर से समर्थन देगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *