नई दिल्ली। BJP ने दिल्ली नगर निगम चुनाव में मेयर पद के लिए उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने रेखा गुप्ता (Rekha Gupta) को प्रत्याशी बनाया है। इसके अलावा डिप्टी मेयर पद के लिए BJP ने कमल बागड़ी (Kamal Bagri) के नाम पर मुहर लगाई है। बता दें, आज 27 दिसंबर को मेयर पद के चुनाव के लिए नामांकन करने का आखिरी दिन है। अगले महीने 6 जनवरी 2023 को दिल्ली के अगले मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव होगा। जो मेयर चुनाव में निर्वाचित होगा उसका कार्यकाल एक साल का होगा।
भारतीय जनता पार्टी ने रेखा गुप्ता को AAP की शैली ऑबेरॉय के सामने उतारा है। शैली ऑबेरॉय ईस्ट पटेल नगर वार्ड से पहले जीत चुकी हैं। हैं। विजयी रही हैं। बात भाजपा की रेखा गुप्ता की करें तो वार्ड नंबर 56 शालीमार बाग-बी से वो पार्षद निर्वाचित हुई हैं।
दिल्ली नगर निगम चुनाव में डिप्टी मेयर पद के लिए भाजपा की तरफ से कमल बागड़ी पर दांव लगाया गया है। मैदान में उनके सामने आम आदमी पार्टी के मोहम्मद इकबाल हैं जिनसे उनका मुकाबला होना है।
बीजेपी को मिली थी इस बार हार
हाल ही में हुए MCD चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को झटका लगा था। बीते 15 सालों से सत्ता में मौजूद बीजेपी को इस बार हुए चुनाव में दिल्ली की आम आदमी पार्टी से हार झेलनी पड़ी थी। एकीकरण के बाद पहली बार 250 वार्डों में हुए चुनाव में बीजेपी की 104, तो वहीं आम आदमी पार्टी ने 134 सीटों पर कब्जा किया।
