April 17, 2026

Hind foucs news

hindi new update

Murder In Love Jihad: छत्तीसगढ़ के कोरबा में शाहबाज पर आदिवासी युवती की पेचकस से गोदकर हत्या का आरोप

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के कोरबा में लव जेहाद के कारण आदिवासी युवती की हत्या का आरोप विश्व हिंदू परिषद VHP ने लगाया है। वीएचपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने ट्वीट कर घटना के बारे में जानकारी दी है। विनोद बंसल ने आज ट्वीट किया कि घटना छत्तीसगढ़ के कोरबा में हुई है। उन्होंने बताया है कि शाहबाज खान ने घर में घुसकर पेचकस से 50 से ज्यादा बार गोदकर नीलकुसुम नाम की युवती की जान ले ली। विनोद बंसल ने आरोप लगाया कि इस मामले में मीडिया और सेकुलर ब्रिगेड खामोश है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल से सवाल पूछा है कि क्या इस मामले के दोषी को वो फास्ट ट्रैक कोर्ट के जरिए जल्दी फांसी दिला सकेंगे?

विनोद बंसल ने कहा कि हिंदुओं को सावधानी बरतनी चाहिए। उन्होंने ये भी कहा कि हिंदू समाज आखिर कब तक ऐसी घटनाओं पर चुप्पी साधे रख सकता है। बंसल ने कहा कि मूकदर्शक बनकर नहीं रहा जा सकता। वीएचपी की तरफ से कहा गया है कि वो इस मामले के गुनहगार को जल्द सजा दिलाने में किसी भी देरी का जमकर विरोध करेगी। छत्तीसगढ़ में युवती की हत्या की खबर मीडिया में न आने या इस पर किसी भी बड़े नेता की प्रतिक्रिया न आने से संगठन के लोग बहुत नाराज बताए जा रहे हैं।

बता दें कि इससे पहले झारखंड में भी लव जेहाद के कारण युवतियों की हत्या की खबरें आई थीं। एक नाबालिग को शाहरुख खान नाम के लड़के ने घर में घुसकर जिंदा जलाकर मार दिया था। वहीं, एक आदिवासी युवती की लाश भी पेड़ पर फांसी से लटकी मिली थी। उस मामले में भी दूसरे संप्रदाय के युवक पर आरोप लगा था। दिल्ली में श्रद्धा वालकर की हत्या की घटना का भी वीएचपी ने विरोध किया था। इस मामले के आरोपी आफताब को कड़ी सजा दिलाने की मांग भी संगठन ने की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *