May 31, 2026

Hind foucs news

hindi new update

PAK में हिंदू महिला की नृशंष हत्या पर भड़का भारत, दी कड़ी चेतावनी, कहा- अल्पसंख्यकों का रखे ध्यान, नहीं तो….

नई दिल्ली। जब से पाकिस्तान का जन्म हुआ है, तब वहां अल्पसंख्यकों पर अत्याचार बदस्तूर जारी है। कई मौकों पर वैश्विक मंच पर पाकिस्तानी रहनुमाओं से इस संदर्भ में सवाल किया गया लेकिन कोई समुचित जवाब नहीं होने के कारण पड़ोसी मुल्क ने हमेशा ही इस पर चुप्पी साधना ही मुनासिब समझा। लेकिन अगर यह सिलसिला वहां यूं ही जारी रहा तो आगामी दिनों में उसे इस चुप्पी की भारी कीमत चुकानी होगी। दरअसल, एक ऐसा ही दिल दहला देने वाला मामला पाकिस्तान के सिंध प्रांत से सामने आया है, जहां एक 42 वर्षीय महिला के साथ कुछ दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। दरिंदों ने उस महिला का सिर तन से जुदा कर दिया और इसके बाद सिर की खाल उधेड़ दी।

इतना ही नहीं, दरिंदों ने अपनी वहशीपन के हदें पार करते हुए महिला के स्तन तक काट दिए, लेकिन पाकिस्तान ने इस मामले में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ क्या कुछ कार्रवाई की है। अभी तक इसकी कोई जानकारी प्रकाश में नहीं आई है। उधर भारत की तरफ से इस दिल दहला देने वाले मामले पर आक्रोश व्यक्त किया गया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने उक्त मामले को सज्ञान में लेने के बाद पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी दी है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरदिंम बागची ने कहा कि पाकिस्तान को अपने देश में रहने वाले हिंदुओं की ख्याल रखना होगा। अभी तक मामले के संदर्भ में कोई रिपोर्ट पाक की तरफ से सामने नहीं आई है।

हालांकि, यह कोई पहली मर्तबा नहीं है कि जब पाकिस्तान में किसी अल्पसंख्यक के साथ इस तरह का अमानवीय कृत्य किया गया है, बल्कि इससे पहले भी इस तरह के कई मामले प्रकाश में आ चुके हैं, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से कार्रवाई के नाम पर महज औपचारिकताएं ही पूरी की जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed